सलीम खान हेल्थ अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान, अरबाज, अलवीरा समेत पूरा परिवार मिलने पहुंचे, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

Salim Khan Health Condition Update: सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई। हॉस्पिटल में उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

सोनाली झा

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सुपरस्टार सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आज सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। परिवार और हॉस्पिटल स्टाफ उनकी देखभाल में पूरी तरह लगे हुए हैं।

पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। वीडियो में सलमान खान का चेहरा चिंतित नजर आया। सुरक्षा के बीच काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में सलमान अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते दिखाई दिए। सलीम खान से मिलने उनके बेटे अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान भी हॉस्पिटल पहुंचे। इसके अलावा सलमान की बहन अलवीरा खान और उनके पति अतुल अग्निहोत्री, बेटे सोहेल खान और बेटी अर्पिता खान भी पिता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान का करियर

सलमान खान की दोस्त यूलिया वंतूर भी हॉस्पिटल में मौजूद रहीं। सलीम खान ने बॉलीवुड में लंबा करियर बनाया है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर बनाई गई उनकी जोड़ी ने कई क्लासिक और सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’, और ‘सीता और गीता’ शामिल हैं। इसके अलावा सलीम खान ने कुछ फिल्मों में अभिनेता के रूप में भी काम किया। सलीम खान की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही है।

सलीम खान की पर्सनल लाइफ

सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी और बाद में बॉलीवुड की वेटरन अभिनेत्री हेलन से दूसरी शादी की। उनकी बेटी अर्पिता खान को गोद लिया गया। उनके चार बच्चे हैं सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा। लीलावती हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत पर लगातार ध्यान रखा जा रहा है। परिवार और हॉस्पिटल स्टाफ की पूरी टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। सलीम खान की हालत पर अगले अपडेट की जानकारी हॉस्पिटल परिवार की सहमति के बाद जारी करेगी।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप