संगीता बिजलानी, सलीम खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जीशान से लेकर संगीता बिजलानी तक...सलीम खान से पहुंचे मिलने, जल्द हटेगा वेंटिलेटर, सेहत में हो रहा सुधार

Salim Khan Health Update: सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर है और उनका DSA प्रोसीजर सफल रहा। हाल ही में सलमान की एक्‍स-गर्लफ्रेंड और दोस्‍त संगीता ब‍िजलानी भी उनसे मिलने लीलावती अस्‍पताल पहुंचीं।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Father Hospitalised: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को हाल ही में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से उनके चाहने वालों में चिंता बढ़ गई थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 90 वर्षीय सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अब अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक हेल्थ अपडेट ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।

डॉक्टरों ने बताया कि वेंटिलेटर सपोर्ट एहतियातन दिया गया था, न कि किसी गंभीर समस्याओं के कारण। 18 फरवरी को एक न्यूरोसर्जन द्वारा डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया गया। मेडिकल टीम के अनुसार, प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और सलीम खान की हालत में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। अगर रिकवरी इसी तरह जारी रहती है तो उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।

सलीम खान का विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा इलाज

सलीम खान की उम्र को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। न्यूरोसर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और सभी जरूरी मेडिकल सपोर्ट उपलब्ध कराया जा रहा है। तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही पूरा खान परिवार अस्पताल पहुंच गया। बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे। बेटी अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान भी पिता के साथ रहीं। हालांकि, सलीम खान की दोनों पत्नियां, सलमा खान और हेलेन भी अस्पताल में मौजूद हैं। परिवार के अन्य सदस्य और पोते निर्वाण व अरहान भी दादा का हाल जानने पहुंचे। इस मुश्किल घड़ी में पूरा परिवार एकजुट नजर आ रहा है।

इंडस्ट्री के कई नामचीन हस्तियां पहुंचे हॉस्पिटल

फिल्म इंडस्ट्री से भी कई नामचीन हस्तियां सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और मधु मंटेना ने परिवार से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। गीतकार जावेद अख्तर और नेता जीशान सिद्दीकी भी अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा सलमान खान की करीबी दोस्त और पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने भी अस्पताल जाकर सलीम खान का हाल जाना।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है और परिवार को उम्मीद है कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। फैंस और इंडस्ट्री के लोग लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप