सलीम खान और सलमान खान (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Salim Khan Health Update: सलीम खान की हुई इमरजेंसी सर्जरी, डॉक्टर ने दी बड़ी हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत

Salim Khan Update: सलीम खान की लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी सफल रही। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिमाग की नस फटने पर ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार हालत स्थिर है और आईसीयू में निगरानी जारी है।

सोनाली झा

Salim Khan Emergency Surgery: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण उनके दिमाग के दाहिने हिस्से की नस फट गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। बुधवार सुबह उनकी सर्जरी की गई।

डॉक्टर पार्कर ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि सर्जरी सफल रही है और फिलहाल सलीम खान की हालत स्थिर है। हालांकि उन्हें अभी कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई।

सलीम खान का हाल जानने पहुंचे सेलेब्स

सलीम खान के बेटे सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। सलमान के करीबी दोस्त संजय दत्त भी देर रात उनका हाल जानने पहुंचे। वहीं उनके लंबे समय के सहयोगी और मशहूर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। सलीम-जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें शोले जैसी क्लासिक फिल्म शामिल है।

अनिल शर्मा और सोमी अली का पोस्ट

फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने भी सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि सलीम खान का योगदान भारतीय सिनेमा की पहचान है और वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। इस बीच, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने सलीम खान को पिता समान बताते हुए लिखा कि उनके घर में उन्हें बेटी जैसा प्यार मिला और उन्होंने उनसे जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सीखे। फिलहाल सलीम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी जारी है।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?