सलमान खान और सलीम खान (Image- Social Media)  
मनोरंजन

Salim Khan Advice: जब सलमान खान पर मंडराया खतरा, तब सलीम खान ने बेटे से कही थी ये बड़ी बात

Salim Khan Statement: सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, तब उन्होंने बेटे से कहा था कि इज्जत और जिंदगी खुदा के हाथ में है।

सोनाली झा

Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से चर्चा में हैं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके बेटे सलमान खान समेत पूरा परिवार उनका हालचाल जानने पहुंचा। इस बीच सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को दी गई खास सलाह का जिक्र किया था।

एक इंटरव्यू में सलीम खान ने दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उस घटना का असर उनके परिवार पर भी पड़ा, लेकिन जब सलमान खान का नाम इस मामले से जोड़े जाने की बात सामने आई तो उन्होंने साफ कहा कि सलमान या उनके परिवार का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने अफवाहों को बेबुनियाद बताया था।

सलमान खान को मिली थी धमकी

इसी बातचीत के दौरान सलीम खान ने उस वक्त का जिक्र किया जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल समय में उन्होंने अपने बेटे को क्या समझाया। सलीम खान ने कहा था कि जब पहले भी धमकी आई थी, तब मैंने सलमान से कहा था कि इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत खुदा के हाथ में है। कुरान शरीफ में भी लिखा है कि इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत मेरे हाथ में है। अगर सब कुछ उसी के हाथ में है, तो डरने की जरूरत नहीं है।

सलीम खान ने दी थी नसीयत

सलीम खान की यह सलाह उनके गहरे विश्वास और जीवन दर्शन को दर्शाती है। उनका मानना है कि इंसान को सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलते रहना चाहिए, बाकी सब ऊपरवाले पर छोड़ देना चाहिए। जब धमकी भरे संदेश में सलमान खान से माफी मांगने की बात कही गई थी, तब भी सलीम खान ने इस पर स्पष्ट राय रखी थी।

सलीम खान ने कही ये बात

सलीम खान ने कहा था कि माफी उसी से मांगी जाती है जिसके साथ आपने गलत किया हो। चर्च में भी कंफेशन उसी से किया जाता है जिसे आपने धोखा दिया हो या जिसका दिल दुखाया हो। अगर आपने कोई गुनाह ही नहीं किया, तो माफी किस बात की? सलीम खान के ये शब्द न सिर्फ एक पिता की हिम्मत दिखाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को हमेशा साहस और आत्मसम्मान के साथ जीने की सीख दी है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी