सैयारा रिव्यू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Saiyaara X Review: 'सैयारा' की हुई वाहवाही, अहान-अनीत की आशिकी ने किया इंप्रेस

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा आज, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म आते ही थिएटर में धमाल मचा दी है। ऐसे में दर्शकों ने अपना रिव्यू शेयर किया है, तो चलिए जानते हैं...

स्नेहा मौर्या

Saiyaara X Review: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लेकर लंबे वक्त से बज बना हुआ और आज उसने रिलीज के बाद इसे हिट बना दिया है। एडवांस बुकिंग में ‘सैयारा’ ने सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ दिया था, जो एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

दरअसल, आज यानि 18 जुलाई को सैयारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही थिएटर में धमाल मचा दिया है। अबतक थिएटर एकदम हॉसफुल हैं। हालांकि, इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे के कजिन और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ लीड रोल में नजर आ रही हैं अनीत पड्डा, जिन्हें इससे पहले काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में देखा जा चुका है।

'सैयारा' ने दर्शकों का जीता दिल

फिल्म रिलीज के बाद से दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "अहान पांडे की एंट्री जबरदस्त है। वह स्टाइलिश और स्क्रीन पर पूरी तरह हावी नजर आते हैं। सिर्फ उनका एक्सेंट थोड़ा कमजोर है, लेकिन उनकी प्लेबैक डबिंग उससे बेहतर है।

इसके साथ ही उस यूजर ने अनीत पड्डा की तारीफ की और कहा कि वो बेहद क्यूट हैं और स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। मोहित सूरी ‘आशिकी 2’ वाले इमोशनल जोन में लौट आए हैं।” इसके अलावा दूसरे यूजर ने तो इसे पहले दिन ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया। उन्होंने लिखा, “सैयारा एक खूबसूरत रोमांटिक फिल्म है जो दिल को छू जाती है।

इसकी कहानी, म्यूजिक, डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले सब बेहतरीन हैं। अहान और अनीत दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। रोमांटिक फिल्मों के लिए मोहित सूरी से बेहतर कोई डायरेक्टर नहीं हो सकता।”

एक अन्य ने कहा कि इतने लंबे समय के बाद, यह लेटेस्ट और ब्यूटीफुल फिल्म है, वास्तव में इंप्रेस करती है।

आपको बता दें, फिल्म का म्यूजिक पहले ही हिट हो चुका है, जिसमें मिथून, सचेत-परंपरा, तनिष्क बागची और अर्सलान निजामी जैसे सिंगर्स  ने अपना योगदान है। इसके अलावा दर्शकों ने भी इस म्यूजिक पर खूब प्यार लुटाया है।

फिल्म का अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसके अलावा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे 4.5 स्टार दिए। उन्होंने ‘सैयारा’ को इमोशन और रोमांस से भरपूर फिल्म बताया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी ‘सैयारा’ शानदार ओपनिंग ले चुकी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन दोपहर 3 बजे तक 6.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह डेब्यू फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन