सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Saiyaara ने आते ही थिएटर में काटा बवाल, कई फिल्मों को पछाड़ की धुआंधार कमाई

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' सिनेमाघरों में आते ही बवाल मचा दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसने कई फिल्मों को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसका अबतक का कलेक्शन।

स्नेहा मौर्या

Saiyaara Box Office Collection: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे लंबे वक्त से अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं बीते दिन यानी 18 जुलाई को यह फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई और आते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

दरअसल, मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया है। इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अहान पांडे ने भी पहली फिल्म में जबरदस्त छाप छोड़ी है। फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन 21 से 23 करोड़ रुपये के बीच रही, जिससे यह साल 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सैयारा’ को बनाने में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत आई, लेकिन इसकी कहानी, म्यूजिक और खासकर अहान और उनकी को-स्टार अनीत पड्डा की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है।

इन फिल्मों को पछाड़ सैयारा ने बनाया नया रिकॉर्ड

सैयारा को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लंबे समय बाद किसी रोमांटिक फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छुआ है। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन पुराने सितारों की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने सनी देओल की जाट, आमिर खान की सितारे जमीन पर, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर-2, अजय देवगन की रेड-2 और राजकुमार राव की भूल चूक माफ जैसी फिल्मों की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ दिया है।

साल 2025 की टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सैयारा चौथे नंबर पर आ गई है। इस लिस्ट में पहले तीन पायदान पर छावा (33.1 करोड़), सिकंदर (30.06 करोड़) और हाउसफुल 5 (24.35 करोड़) जैसी बड़ी बजट की फिल्में हैं।

मगर टॉप 50 में नहीं हो पाई शामिल

हालांकि, जब बात बॉलीवुड की ऑल टाइम टॉप ओपनिंग फिल्मों की होती है, तो सैयारा फिलहाल टॉप 50 में जगह नहीं बना पाई है। इसे टॉप 50 में आने के लिए बेशरम, कलंक, बॉडीगार्ड और कल्कि 2898 एडी (हिंदी) जैसी फिल्मों की ओपनिंग को पार करना होगा।

फिलहाल तो इतना तय है कि अहान पांडे ने डेब्यू फिल्म से ही खुद को एक दमदार एक्टर के रूप में स्थापित कर लिया है और सैयारा आने वाले हफ्तों में भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप