Saiyami Kher (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

'हैवान' की शूटिंग पूरी: सैयामी खेर ने बताया अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम का अनुभव

Saiyami Kher ने 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने अक्षय के डिसिप्लिन और सैफ के सहज अभिनय की तारीफ की। यह फिल्म मलयालम हिट 'ओपम' का रीमेक है।

अनिल सिंह

Saiyami Kher, Haivaan: 'घूमर', 'मिर्ज्या' और 'जाट' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री सैयामी खेर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 2016 की मलयालम हिट 'ओपम' का रीमेक है, जिसमें सैयामी पहली बार बॉलीवुड के दो बड़े सितारों— अक्षय कुमार और सैफ अली खान— के साथ नजर आने वाली हैं।

सैयामी खेर ने आईएएनएस से खास बातचीत में फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन और अपने को-स्टार्स के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। सैयामी ने कहा, “प्रियदर्शन की 'हैवान' ने मुझे कई नए अनुभव दिए हैं। यह प्रियदर्शन सर, अक्षय सर और सैफ सर के साथ मेरी पहली फिल्म है। इस शैली में भी यह मेरा पहला अनुभव है।”

प्रियदर्शन का अनुभव और सेट पर शांति

सैयामी ने प्रियदर्शन के निर्देशन में काम करने को 'स्पष्टता का बेहतरीन अनुभव' बताया। उन्होंने कहा कि 99 फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रियदर्शन का अनुभव सेट पर एक अलग ही शांति और सटीकता लाता है। सैयामी ने कहा, "किसी ऐसे व्यक्ति को देखना अद्भुत है जो ये जानते हैं कि हर दिन उसे कैसे काम करना है।"

सैफ अली खान: मस्ती और गंभीरता का सहज मिश्रण

सैफ अली खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर सैयामी ने बताया कि सैफ कॉमेडी और गंभीरता दोनों को ही सहजता से पर्दे पर पेश करते हैं। उन्होंने कहा, "वे हर टेक के बीच लगातार हंसते रहते हैं। उनकी कहानियाँ भी सबको हंसाती रहती हैं, और जैसे ही सीन शूट होना शुरू हो जाता है, वे पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाते।"

अक्षय कुमार: डिसिप्लिन और समर्पण की मिसाल

अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव को सैयामी ने 'मस्ती भरा' बताया। उन्होंने अक्षय के डिसिप्लिन, समय की पाबंदी और काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की। सैयामी ने कहा, "मैंने कभी किसी को सेट पर इतनी ऊर्जा, मस्ती और पूर्ण समर्पण के साथ काम करते नहीं देखा। खिलाड़ी तभी बनता है जब कोई इस तरह की मेहनत करता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

मलयालम फिल्म 'ओपम' के इस रीमेक, 'हैवान' के अगले साल फ्लोर पर आने की उम्मीद है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट