सैयामी खेर और गुलशन देवैया (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सैयामी खेर और गुलशन देवैया की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल, नए प्रोजेक्ट पर साथ में करेंगे काम

Saiyami Kher-Gulshan Devaiah Chemistry: सैयामी खेर और गुलशन देवैया एक बार फिर नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। अनपॉज्ड और 8 एएम मेट्रो में सराही गई उनकी केमिस्ट्री से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

सोनाली झा

Saiyami Kher Gulshan Devaiah New Project: बॉलीवुड में कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियां ऐसी होती हैं, जो कम फिल्मों में नजर आने के बावजूद दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। सैयामी खेर और गुलशन देवैया की जोड़ी भी उन्हीं चुनिंदा जोड़ियों में शामिल है। दोनों ने इससे पहले ‘अनपॉज्ड’ और ‘8 ए.एम. मेट्रो’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जहां उनकी सहज और रियल केमिस्ट्री को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। अब एक बार फिर यह जोड़ी पर्दे पर लौटने जा रही है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को जानकारी दी है कि सैयामी खेर और गुलशन देवैया ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि यह प्रोजेक्ट एक फीचर फिल्म है या वेब सीरीज, लेकिन इतना तय है कि इसमें दोनों कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जानकारियों को गोपनीय रखे हुए हैं और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

सैयामी और गुलशन की जोड़ी

सैयामी और गुलशन की जोड़ी को पहले भी उनकी नैचुरल एक्टिंग और इमोशनल डेप्थ के लिए सराहा गया है। ‘8 ए.एम. मेट्रो’ में दोनों की केमिस्ट्री ने शहरी रिश्तों की जटिलताओं को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा था। वहीं ‘अनपॉज्ड’ में भी उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को प्रभावित किया था। ऐसे में इस नई पेशकश से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

सैयामी खेर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैयामी खेर इन दिनों अपने करियर के एक मजबूत दौर से गुजर रही हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में शरीब हाशमी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग कोच्चि, ऊटी और मुंबई जैसे खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है।

गुलशन देवैया की वेब सीरीज

वहीं गुलशन देवैया हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने विष्णु नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया, जो बाहर से परफेक्ट दिखने वाले लेकिन अंदर से बिखरे परिवार का हिस्सा है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब जब सैयामी खेर और गुलशन देवैया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, तो दर्शकों को एक इंटेंस और यादगार कहानी की उम्मीद है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन