खतरे की वजह से टल गया सैफ अली खान का अस्पताल से डिस्चार्ज 
मनोरंजन

सैफ अली खान को अस्पताल से इस डर से आज नहीं मिली छुट्टी, घर जाने पर इस बात का है खतरा

सैफ अली खान को 20 जनवरी को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया गया। चिकित्सकों को शंका है कि उनके घर जाने से इंफेक्शन बढ़ सकता है।

अनिल सिंह

मुंबई: सैफ अली खान 20 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले थे, लेकिन उन्हें अस्पताल की तरफ से छुट्टी नहीं दी गई है। उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने में लंबा वक्त लग सकता है। इसी बीच घर पर उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह के साथ डिस्चार्ज किया जाने वाला था, लेकिन चिकित्सकों को अब भी शंका है कि घर जाने के बाद उनका इंफेक्शन बढ़ सकता है। ऐसे में उनके संभावित डिस्चार्ज को टाल दिया गया है। मतलब साफ है कि सैफ अली खान को अस्पताल से आज छुट्टी नहीं मिल रही है। जब तक चिकित्सा यह निश्चित नहीं कर लेते कि घर पर जाने के बाद उनका इंफेक्शन नहीं बढ़ेगा, तब तक उन्हें अस्पताल में ही रहना होगा।

मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर पर चोरी के इरादे से आए एक चोर ने पहले उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी बीच घर के हाउस हेल्प ने जब उसे देख लिया और जब वह चिल्लाई तो सैफ अली खान भी मौके पर पहुंच गए। सैफ अली खान और चोर के बीच लड़ाई हुई और इसी में सैफ अली खान जख्मी हो गए थे। हमलावर ने सैफ अली खान पर एक के बाद एक कई वार किए थे। इसके बाद उनको घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चला और अब वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। लेकिन जख्म भरने में अभी काफी वक्त लगेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सोमवार 20 जनवरी को सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह घर जाकर बेड रेस्ट कर सकेंगे। लेकिन अब ई टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने कंफर्म किया है कि सैफ को आज डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है। क्योंकि अभी उनके ठीक होने में और समय लगेगा। घर पर जाने के बाद इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और इसी संभावित खतरे को टालने के लिए चिकित्सकों की टीम ने अभी कुछ दिन और उनको  अस्पताल में रखने का निर्णय लिया है।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान