साईं पल्लवी मां सीता लुक (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Ramayana Controversy: साईं पल्लवी की कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, मेकअप और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

Sai Pallavi Trolling: रामायण में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनके लुक को लेकर उठे सवालों ने धार्मिक पात्रों की छवि पर बहस छेड़ दी है।

अपूर्वा नायक

Sai Pallavi Maa Sita Role Trolling: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सीता मां के रोल में नजर आने वाली साईं पल्लवी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की कास्ट को लेकर शुरू से ही काफी सवाल उठाएं जा रहे हैं। चाहे रणबीर कपूर हो या साईं पल्लवी जनता ने दोनों की ही गलत कास्टिंग की लेकर लगातार सवाल किए हैं। रावण वाले बयान के बाद एक बार फिर से साईं पल्लवी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है।

सीता मां के लुक के लिए साईं पल्लवी के मिसफिट होने की कही बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साईं पल्लवी का मां सीता लुक रिवील होने के बाद कुछ यूजर्स उनके रंग, बालों और चेहरे के फीचर्स को सीता की अपनी कल्पना से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। इस विवाद ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी धार्मिक पात्र की भूमिका के लिए कलाकार का पारंपरिक सुंदरता के तय पैमानों पर खरा उतरना जरूरी है?

साईं पल्लवी पर भड़के यूजर्स

एक्स पर एक यूजर ने लिखा है कि साईं पल्लवी असल में अशोक वाटिका की उन राक्षसों जैसी दिख रही हैं। और मेकअप आर्टिस्ट को शायद उनसे कोई पर्सनल रंजिश थी। मेकर्स ने सीता का रोल करने के लिए सबसे बदसूरत एक्ट्रेस को कैसे चुना?

कृति सेनन को बताया परफेक्ट च्वाइस

एक अन्य यूजर ने लिखा कि कृति सेनन साईपल्लवी से बेहतर सीता बन सकती थीं। उनमें खूबसूरती, स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग की काबिलियत थी, जिससे वे किरदार को खूबसूरती से निभा सकती थीं। असली दिक्कत कास्टिंग नहीं थी, ओम राउत का इसे ठीक से न कर पाना था। कृति अपनी काबिलियत के हिसाब से रामायण की हकदार थीं, न कि एक बेकार मौका। एक यूजर ने तो एक्स पर ये भी लिख दिया कि साईं पल्लवी की शक्ल देख के ही रामायण देखने का मन नहीं करेगा।

रामायण के मेकर्स को हुआ गलती का एहसास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि फिल्म रामायण के मेकर्स को अपनी गलती का एहसास हो गया है, इसलिए वे साई पल्लवी को स्क्रीन पर अच्छा दिखाने के लिए मेकअप, कैमरा एंगल और ब्लर जैसी टेक्नीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

धार्मिक किरदार को निभान के लिए शारीरिक छवि में फिट होना जरूरी है?

साई पल्लवी की कास्टिंग पर हुई बहस इसी सवाल को सामने लाती है कि क्या किसी कलाकार को धार्मिक पात्र निभाने के लिए एक तय शारीरिक छवि में फिट होना जरूरी है? किसी किरदार की प्रस्तुति पर रचनात्मक सवाल उठाना अलग बात है, लेकिन कलाकार के रंग, चेहरे और शारीरिक बनावट को लेकर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणियां करना अलग। इस विवाद ने भारतीय सिनेमा में सुंदरता के मानकों और रंगभेद को लेकर एक नई चर्चा शुरू कर दी है।

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, भोपाल AIIMS में ली अंतिम सांस; जैत में होगा अंतिम संस्कार