Ek Din First Poster Release: साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी के लिए पहचानी जाने वाली साई पल्लवी अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। खास बात यह है कि रणबीर कपूर स्टारर रामायण से पहले ही वह हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर लेंगी। साई पल्लवी की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘एक दिन’ है, जिसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।
फिल्म ‘एक दिन’ की अनाउंसमेंट काफी समय पहले हो चुकी थी, लेकिन अब जाकर मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर रिलीज किया है। 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के शुभ मौके पर आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
पोस्टर में साई पल्लवी और जुनैद खान बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों के बीच नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ में आइसक्रीम पकड़े मुस्कुराते हुए सड़क पर चलते दिख रहे हैं। पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री काफी नेचुरल और फ्रेश लग रही है, जिसे देखकर फैंस इस रोमांटिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ यह भी कंफर्म कर दिया है कि ‘एक दिन’ का टीजर 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की रिलीज को ध्यान में रखते हुए ‘एक दिन’ को पोस्टपोन किया गया है। अब यह फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ें- आर्मी डे पर यामी गौतम का सलाम, ‘आर्टिकल 370’ की झलक शेयर कर बोलीं- आज और हर दिन, जय हिंद
आमिर खान द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जो इससे पहले धोबी घाट और दिल्ली बेली जैसी चर्चित फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जुनैद खान ने हाल ही में महाराज से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और बड़े पर्दे पर वह लवयापा में नजर आए थे। अब ‘एक दिन’ में उनकी जोड़ी साई पल्लवी के साथ देखने को मिलेगी। वहीं साई पल्लवी इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर के साथ रामायण में माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी, जो इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी।