रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

नेशनल टीवी पर रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के धोए पैर, संस्कार देख फैंस ने की तारीफ

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इन दिनों शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पति के पैर धोती नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Rubina Dilaik Husbands Abhinav Shukla: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला अक्सर अपनी कैमिस्ट्री और प्यार भरे पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों यह कपल कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहा है, जहां इनकी मस्ती और टास्क के दौरान की बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी बीच हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रुबीना और अभिनव का अनोखा अंदाज देखने को मिला है।

दरअसल, शो में आमतौर पर पत्नियों को अपने पतियों से सेवा करवाने का मौका दिया जाता है, लेकिन इस बार होस्ट सोनाली बेंद्रे ने ट्विस्ट डालते हुए पतियों को यह मौका दिया कि वो अपनी पत्नियों से कोई भी सेवा करवा सकते हैं। इसी दौरान अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी से एक खास डिमांड रखी और वो पेडिक्योर करने की।

रुबीना दिलैक ने पति के धोए पैर

अभिनव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “आजकल ये (रुबीना) मुझे शोल्डर मसाज देने को बहुत कहती हैं, लेकिन आज मैं चाहता हूं कि ये मेरा पेडिक्योर करें।” पति की बात सुनते ही रुबीना ने बड़े प्यार से जवाब दिया कि यह उनके लिए कोई टास्क नहीं है। उन्होंने कहा, “पति के पैरों में राहु और पत्नी के हाथों में केतु होता है, जब ये दोनों मिलते हैं तो घर में सुख-समृद्धि आती है।”

इसके बाद रुबीना दिलैक ने बिना किसी झिझक के नेशनल टेलीविजन पर पति के पैर धोए और तौलिए से उन्हें पोंछा। यह नजारा देखकर शो के कंटेस्टेंट्स और दर्शक दोनों ही हैरान रह गए। शो के सेट पर मौजूद सभी लोग उनके इस जेस्चर से प्रभावित हुए और उनकी तारीफ करने लगे।

फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार

फैंस ने सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को खूब शेयर किया और कपल को "आइडल कपल" करार दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि यह सच्चे प्यार और सम्मान की मिसाल है, तो वहीं कुछ ने कहा कि रुबीना और अभिनव का रिश्ता एक-दूसरे के प्रति गहरी समझ और संस्कारों से भरा हुआ है। हालांकि, रुबीना और अभिनव शुक्ला का यह प्यार भरा पल सिर्फ टीवी स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि फैंस के दिलों में भी छा गया। उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए सम्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया