हिमाचल प्रदेश आपदा में फंसा रुबीना दिलैक का परिवार, एक्ट्रेस ने जताई चिंता 
मनोरंजन

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक ने बताया हिमाचल का हाल, परिवार से नहीं हो पा रहा संपर्क

Rubina Dilaik family: हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के बीच अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा की हैं। उनका परिवार आपदा में फंसा हुआ है।

अनिल सिंह

StartFragment

Himachal Pradesh Disaster: रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "कई लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं हिमाचल की स्थिति पर क्यों नहीं बोल रही हूं। वहां बारिश ने भारी नुकसान किया है। सड़कें टूट गईं, भूस्खलन हुए, पेड़ गिरे, और लाइट कनेक्शन चरमरा गए।" पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। सड़कें बह गईं, पेड़ गिर गए और कई इलाकों में बिजली व नेटवर्क ठप हो गया। इस पर रुबीना दिलैक ने रिएक्ट किया है। 

उन्होंने आगे बताया कि उनके पास कहने को कुछ नहीं है, क्योंकि प्रकृति के सामने इंसान बेबस है। उनके परिवार के घर में भी तीन दिनों से बिजली और नेटवर्क नहीं है। हिमाचल में उनका परिवार फंसा हुआ है। 

उनका परिवार सुरक्षित है लेकिन नहीं हो पा रहा सम्पर्क 

रुबीना ने बताया कि शिमला में उनके फार्महाउस पर उनके माता-पिता, दादी और उनकी जुड़वां बेटियां रहती हैं। हालांकि उनका परिवार सुरक्षित है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा, "इस मुश्किल वक्त में हम सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं। घर बैठे चिंता तो होती है।"

अभिनव शुक्ला को नहीं मिल रही फ्लाइट 

रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला पिछले दो हफ्तों से अपनी फ्लाइट रीशेड्यूल कर रहे हैं, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा। रुबीना ने बताया कि 15 दिन पहले जब वह हिमाचल गई थीं, तो तीन दिन भूस्खलन की स्थिति में फंस गई थीं।

परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं

उन्होंने सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और कहा कि अगर सोशल मीडिया के जरिए मदद या फंड जुटाने की जरूरत पड़ी, तो वह हर संभव प्रयास करेंगी। अपने वीडियो के कैप्शन में रुबीना ने लिखा, "मैं आपके साथ हूं। हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं।"

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सेलिब्रिटी 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद और अभिनेत्री हिमांशी खुराना भी पंजाब के गांवों में लोगों की मदद के लिए गई थीं। वहीं, अभिनेता सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजना शुरू कर दी है।

EndFragment

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?