सलमान खान, हेमा मालिनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

RSS के 100 साल: मुंबई में हुआ भव्य आयोजन, सलमान और हेमा मालिनी समेत कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत

RSS 100 Years Centenary Celebration: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में शताब्दी समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सलमान खान, हेमा मालिनी समेत कई बड़े फिल्मी सितारे शामिल हुए।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan And Hema Malini Attend RSS Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में मुंबई में दो दिवसीय विशेष आयोजन रखा गया, जिसमें राजनीति, सिनेमा, उद्योग और कूटनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। यह कार्यक्रम 7 फरवरी को शुरू हुआ और 8 फरवरी तक चलेगा।

मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘संघ यात्रा के 100 साल: नए क्षितिज’ रखी गई थी। इस मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। सलमान खान का कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई के वर्ली में हुए आयोजन में शामिल हुईं ये हस्तियां

सलमान खान के अलावा इस कार्यक्रम में अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी, फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला, निर्देशक नितेश तिवारी, मोहित सूरी, बोनी कपूर, रमेश तौरानी, अदनान सामी, ओम राउत, विपुल शाह और इंद्र कुमार जैसे कई बड़े फिल्मी नाम नजर आए। मनोरंजन जगत के साथ-साथ उद्योग जगत की भी कई दिग्गज हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा बनीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी व्यक्ति, समुदाय या संगठन के विरोध में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए काम करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का कार्य बिना किसी प्रतिस्पर्धा और विरोध के केवल देशहित को ध्यान में रखकर किया जाता है।

मोहन भागवत ने दिया खास संदेश

मोहन भागवत ने यह भी बताया कि RSS के काम को समझने और देखने के लिए न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि संघ का मॉडल पूरी दुनिया में अद्वितीय है और इसका उद्देश्य केवल समाज और राष्ट्र की सेवा करना है।

इस भव्य आयोजन में उद्योग जगत से राधाकृष्ण दमानी, अजय पीरामल, दीपक पारेख, सज्जन जिंदल, नीलेश शाह और आशीष कुमार चौहान जैसे नामचीन लोग भी मौजूद रहे। इसके साथ ही इटली, ब्रिटेन और इजराइल के राजनयिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी। RSS के शताब्दी समारोह का यह आयोजन न सिर्फ संगठन की यात्रा को दर्शाता है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की भागीदारी के जरिए इसकी व्यापकता को भी सामने लाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा