रोनित रॉय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सिर्फ 6 रुपये जेब में लेकर मुंबई पहुंचे थे रोनित रॉय, होटल में धोने पड़े बर्तन, आज टीवी और फिल्मों का बड़ा नाम

Ronit Roy Birthday: सपनों के शहर मुंबई में महज 6 रुपये और एक्टिंग की जिद लेकर पहुंचे रोनित रॉय ने तमाम संघर्षों को पार करते हुए एक मुकाम हासिल किया, जहां आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

यति सिंह

Highlights:

  • रोनित रॉय सिर्फ 6 रुपये और एक्टिंग की जिद लेकर पहुंचे मुंबई

  • मुंबई में धोने पड़े होटल के बर्तन, की साफ-सफाई

  • एकता कपूर के सीरियल से मिस्टर बजाज बनकर घर-घर में बनाई पहचान

Ronit Roy Struggle Story: फेमस एक्टर रोनित रॉय की जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। पैसों की तंगी के बीच उन्होंने जिस तरह से अपनी किस्मत खुद लिखी, वह आज के युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है। मायानगरी में चमकने का ख्वाब देखने वाले हर शख्स के लिए उनका यह सफर यह बताता है कि कड़ी मेहनत और अटूट विश्वास के दम पर हर मुश्किल को मात दी जा सकती है।

जेब में थे सिर्फ रुपये और सपने बड़े

हर कोई जानता है कि मुंबई की चमक-धमक के पीछे नाजाने कितने संघर्ष छिपे होते हैं। जब रोनित रॉय इस बड़े शहर में दाखिल हुए थे, तब उनकी जेब में सिर्फ 6 रुपये 20 पैसे ही बचे थे। परिवार के पास आर्थिक संसाधन सीमित थे, लेकिन उनके अंदर एक्टिंग के लिए जुनूनी दीवानगी कूट-कूट कर भरी थी।

जाने-माने डायरेक्टर सुभाष घई से उनके परिवार के अच्छे ताल्लुक थे, जिसके चलते वह उनके साथ उनके घर पर रहने लगे। वहां उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की और साथ ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के लिए रास्ते तलाशने शुरू कर दिए।

रोनित रॉय

पैसे कमाने के लिए बर्तन धोए और सफाई भी की

बड़े पर्दे पर चमकने का ख्वाब देखने वाले रोनित रॉय के लिए शुरुआती दिन आसान नहीं थे। अपने खर्चे पूरे करने के लिए उन्हें होटल में साफ-सफाई और बर्तन धोने जैसे छोटे काम भी करने पड़े। मेहनत के इस दौर में उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया।

जब उन्हें होटल में काम करने के एवज में पहली बार 600 रुपये सैलेरी मिली, तो उन्होंने वह पूरी रकम अपनी मां के पास भेज दी। जीवन के इन शुरुआती संघर्षों ने उन्हें अंदर से मजबूत बना दिया, जिससे वह आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार हो गए।

एक छोटे से ऑडिशन ने बदली रोनित की किस्मत

रोनित रॉय की लाइफ में असली मोड़ तब आया जब उन्होंने एक साधारण ऑडिशन में हिस्सा लिया। इस ऑडिशन के बाद डायरेक्टर दीपक बलराज ने उन्हें अपनी फिल्म जान तेरे नाम के लिए मुख्य एक्टर के रूप में चुन लिया।

साल 1992 में रिलीज हुई यह फिल्म और उसके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए, जिससे वह रातों-रात चर्चा में आ गए। हालांकि इस शुरुआती सफलता के बाद उन्हें लंबे समय तक काम की तलाश में भटकना पड़ा और लगभग 4 से 5 साल तक उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा।

छोटे पर्दे के मिस्टर बजाज से घर-घर में बनाई पहचान

फिल्मी पर्दे पर मंदी का दौर आने के बाद रोनित रॉय ने टेलीविजन की दुनिया का रुख किया। एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की में मिस्टर बजाज का रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया और घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

इसके अलावा उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी और अदालत जैसे फेमस सीरियल्स में भी अपनी बेहतरीन अदायगी का लोहा मनवाया। आज वह अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री का एक मजबूत और सम्मानित स्तंभ बन चुके हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें