पवन सिंह के सास-ससुर के घर चोरी, कैश, गहना और हथियार ले उड़े बदमाश  
मनोरंजन

पवन सिंह के ससुराल में चोरी, गहना, कैश और हथियार उड़ा ले गए चोर

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के ससुराल में चोरी की घटना की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक चोर गहने, कैश और राइफल की बुलेट्स लेकर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनिल सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ससुराल में चोरी हुई है। खबर के मुताबिक लुटेरे घर से गहना, कैश और राइफल की बुलेट लेकर फरार हुए हैं। पवन सिंह के सास ससुर का घर बिहार के भोजपुर जिले के आरा में मौजूद है। खबर के मुताबिक पवन सिंह के भाई ने मारुति नगर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है पवन सिंह के सास ससुर के जिस घर में लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया उस घर में सिर्फ उनके साथ ससुर ही रहते हैं। जब चोरी की घटना हुई तो सास ससुर सोए हुए थे। लुटेरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर से आभूषण नकदी और राइफल की बुलेट को चुराया और वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक शिकायत में बताया गया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था, बदमाशों ने खिड़की से घुसकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पवन सिंह के भाई ने पुलिस ने शिकायत के दौरान बताया कि जब वह पवन सिंह के साथ ससुर के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन खिड़की खुली हुई थी, चोरों ने स्क्रू ड्राइवर की मदद से खिड़की की कुंडी को खोल दिया था। घर में जब वह पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था, 15 लाख के गहने, 15000 कैश और राइफल की 30 बुलेट लेकर चोर फरार हो चुके थे। खबर के मुताबिक बदमाशों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पवन सिंह को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग