आरजे महवश, युजवेंद्र चहल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

युजवेंद्र चहल संग लिंकअप की खबरों के बीच महवश ने बयां की दिल की बात, क्रिकेटर को बताया सबसे केयरिंग पर्सन

तलाक के बाद से युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच नजदीकियों की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में महवश ने युजवेंद्र चहल की पर्सनैलिटी पर खुलकर बात की और उन्हें सबसे केयरिंग पर्सन बताया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक के बाद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर चहल और आरजे महवश की नजदीकियों इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को अब तक सिर्फ दोस्ती बताया है, लेकिन अक्सर मैच के दौरान दोनों को साथ में देखा गया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट कुछ और ही इशारा करता है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में महवश ने चहल की एक खूबी का ज़क्र करते हुए उन्हें सबसे ज्यादा केयरिंग इंसान बताया है।

आरजे महवश ने यूजी को लेकर कही ये बात

दरअसल, मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब आरजे महवश से पूछा गया कि वह क्रिकेटर चहल से कौन-सी क्वालिटी चुराना चाहेंगी, तो उन्होंने बेझिझक जवाब दिया, "उनकी अच्छाई और विनम्रता।" उन्होंने आगे कहा, "वह सच में बहुत केयरिंग हैं। वह उन लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं, जिन्हें वह प्यार करते हैं। मैं ये खूबी जरूर उनसे लेना चाहूंगी।"

महवश की यह टिप्पणी तब सामने आई है जब हाल ही में उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स की चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद चहल के लिए एक इमोशनल पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि “अपने लोगों का हर मुश्किल वक्त में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए! हम सब तुम्हारे साथ हैं, युजवेंद्र चहल।” इस पर चहल ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया, “आप लोग मेरी रीढ़ हैं! मुझे हमेशा ऊंचा रखने के लिए शुक्रिया।”

महवश ने एक्टिंग में किया डेब्यू

इन सबके बीच महवश ने अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ से एक्टिंग में डेब्यू किया है। यह शो दुर्जोय दत्ता के नॉवेल Now That You’re Rich… Let’s Fall In Love से प्रेरित है और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। इस सीरीज में उनके साथ प्रतीक यादव, मिहिर आहूजा, नील भूपालम, शिवांगी खेडकर और आशीष राघव भी हैं।

बता दें, महवश और चहल की इस खास बॉन्डिंग को देखकर फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं। लेकिन अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG