रितेश देशमुख (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

डेब्यू फिल्म से मिला सच्चा प्यार, जेनेलिया डिसूजा संग ऐसे शुरू हुई रितेश देशमुख की लव स्टोरी

Riteish Deshmukh Career: बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर रितेश देशमुख ने कॉमेडी से लेकर निगेटिव किरदारों तक, हर जॉनर में खुद को साबित किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक क्वालिफाइड आर्किटेक्ट हैं।

सोनाली झा

Riteish Deshmukh Birthday Special Story: बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर रितेश देशमुख आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। रितेश ने अपने करियर में कॉमेडी, रोमांस, एक्शन और निगेटिव रोल तक में खुद को साबित किया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि एक क्वालिफाइड आर्किटेक्ट भी हैं। रितेश ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से पढ़ाई की है और फिल्मों में आने से पहले आर्किटेक्चर में करियर बनाने का मन बनाया था।

रितेश ने साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इसी फिल्म के सेट पर उन्हें अपनी जिंदगी का सच्चा प्यार मिला। इस फिल्म से जेनेलिया डिसूजा ने भी डेब्यू किया था और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। बाद में रितेश और जेनेलिया ने साल 2012 में शादी की और आज वे दो बेटों, रियान और राहिल के माता-पिता हैं।

रितेश देशमुख का निगेटिव रोल

रितेश देशमुख को असली पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। मस्ती, क्या कूल हैं हम, धमाल, हाउसफुल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं ‘एक विलेन’ में उनके निगेटिव रोल ने साबित किया कि वह गंभीर किरदारों में भी दम रखते हैं। इसके अलावा मरजावां, ब्लफमास्टर, हे बेबी जैसी फिल्मों में भी उनका काम सराहा गया।

रितेश देशमुख की फिल्में

अभिनय के साथ-साथ रितेश ने निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा। साल 2022 में उन्होंने मराठी फिल्म ‘वेद’ से निर्देशन में डेब्यू किया। खास बात यह रही कि इस फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया लीड रोल में नजर आईं। ‘वेद’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। अब रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक बड़ी फिल्म की तैयारी में भी जुटे हुए हैं।

रितेश देशमुख की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रितेश देशमुख को कॉफी का बेहद शौक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ब्लैक कॉफी से उनका प्यार शाहरुख खान की वजह से शुरू हुआ। नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश देशमुख एक फिल्म के लिए करीब 6–7 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। फिल्मों, ब्रांड्स और टीवी शोज से उनकी कुल नेटवर्थ 138 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस