100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बनी 'राजा शिवाजी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास

Raja Shivaji Bo Collection Update: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 'राजा शिवाजी' पहली मराठी फिल्म बनकर उभरी है, जिसने 100 करोड़ क्लब को पार कर दिया है।

यति सिंह

Raja Shivaji Box Office Collection Day 24: राजा शिवाजी’ रिलीजिंग के 24वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रितेश देशमुख की इस ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना लिया है। 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

खास बात यह है कि ‘राजा शिवाजी’ अब मराठी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और शौर्य पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 115 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को सभी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

फिल्म 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 'राजा शिवाजी' ने पहले हफ्ते में 57.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रिलीजिंग के दूसरे हफ्ते में 27 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर पाई। तीसरे हफ्ते में फिल्म 'राजा शिवाजी' ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म रिलीजिंग के 22वें दिन फिल्म ने 70 लाख ही कमाए थे। फिल्म ने 23वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। और वहीं 24वें दिन 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म के कुल नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके अभिनय की दर्शक और समीक्षक दोनों तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, बोमन ईरानी, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं सलमान खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ।

कहानी ने जीता सभी दर्शकों का दिल

फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष, नेतृत्व और देशभक्ति को बड़े स्तर पर दिखाया गया है। यही वजह है कि दर्शक इसे परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?