ऋषभ शेट्टी ने स्पष्ट किया कांतारा चैप्टर 1 के लिए नॉन वेज छोड़ने वाली वायरल पोस्ट मेकर्स की तरफ से नहीं  
मनोरंजन

कांतारा चैप्टर 1 देखना है तो छोड़ना होगा नॉन वेज? वायरल पोस्ट ऋषभ शेट्टी ने किया रिएक्ट

Rishabh Shetty: ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 फिल्म देखने से पहले नॉनवेज छोड़ने को लेकर वायरल हो रहे पोस्ट पर रिएक्ट किया और बताया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने नॉन वेज नहीं खाया था।

अनिल सिंह

StartFragment

Quit Non Veg Before Watching Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके पहले आई फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया था और वह उस समय की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म बन गई थी।

कांतारा चैप्टर 1 को लेकर बीते दिनों से एक वायरल पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है इस पोस्ट में यह कहा गया है कि फिल्म देखने के लिए नॉनवेज छोड़ना होगा। ऋषभ शेट्टी ने भी इस वायरस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने इस वायरल पोस्ट को लेकर क्या कुछ कहा है?

यहां देखें ट्रेलर

फिल्म की शूटिंग के वक्त नहीं खाया नॉन वेज

ऋषभ शेट्टी इस समय अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने फिल्म के बारे में ढेर सारी बातें की और बताया कि फिल्म के किरदार को लेकर मैं बहुत समर्पित हूं। फिल्म की शूटिंग के कुछ वक्त मैंने नॉनवेज नहीं खाया, जूते नहीं पहने, क्योंकि मुझे मन की स्पष्ट चाहिए थी। यह पूरी फिल्म के लिए नहीं था कुछ दृश्यों के लिए था। मैंने यह फैसला अपने ईश्वर के लिए किया, जिन्हें मैं मानता हूं।

वायरल पोस्ट का हमसे कोई लेना-देना नहीं

बातचीत के दौरान उन्होंने आगे यह भी कहा कि सेट पर आमतौर पर हजारों लोग होते हैं, क्योंकि सीन करना आसान नहीं होता, इसलिए मैं ज्यादा सावधान था। मैं किसी के भरोसे पर सवाल नहीं उठाना चाहता। मैं सबके भरोसे का सम्मान करता हूं। बदले में मुझे उसी सम्मान की उम्मीद है। आगे उन्होंने यह कहा कि फिल्म देखने से पहले नॉनवेज छोड़ना होगा, ऐसा फिल्म मेकर्स की तरफ से नहीं कहा गया है। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है, वह फैन पेज द्वारा बनाई गई है, इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी कांतारा चैप्टर 1

बातचीत के दौरान उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमें किसी के व्यक्तिगत खानपान की आदतों या रीति रिवाज की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। फैन पेज द्वारा बनाई गई पोस्ट से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। कांतारा चैप्टर 1 फिल्म की अगर बात करें तो यह कांतारा फिल्म का प्रीक्वल है और 2 अक्टूबर को देश भर के सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

EndFragment

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO