Rise And Fall 2 से तेज प्रताप यादव की हुई विदाई
श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल की वाइल्ड कार्ड एंट्री
जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक भी शो में मचाएंगे धमाल
Rise And Fall 2 Wild Card: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। आज शो के सभी कंटेस्टेंट्स को जोरदार झटका लगने वाला है।
जहां एक और राइज एंड फॉल सीजन 2 में 3 नए वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री होने वाली है, वहीं शो में एंटरटेनमेंट का तगड़ा लगने वाले कंटेस्टेंट तेज प्रताप यादव की शो से विदाई हो गई है।
राइज एंड फॉल के वीकेंड एपिसोड में पेंटहाउस और बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार को कम करने के लिए शो में हंसी का तड़का लगाने के लिए मशहूर कॉमेडियन डॉ संकेत भोंसले की एंट्री हुई थी। जहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को लाफ्टर का वो डोज दिया कि सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
राइज एंड फॉल में पहले हफ्ते में अल्टीमेट रूलर बने तेज प्रताप यादव ने कुछ जरुरी कारणों से शो से विदाई ले ली है। तेज प्रताप यादव के एलिमिनेट होने से शो में उनकी मुंहबोली बहन बनी स्वरा भास्कर काफी दुखी नजर आ रही है।
लॉक अप सीजन 2 की विनर श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायस्वाल बतौर वाइल्ड कार्ड राइज एंड फॉल 2 में एंट्री होने वाली है। ऋषभ खुद भी एक टीवी एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। ऋषभ जायस्वाल ये रिश्ता क्या कहलाता है, स्पिलट्सविला 14 और रोडीज 19 जैसे शो में काम कर चुके हैं।
राइज एंड फॉल सीजन 2 में ऋषभ जायस्वाल के साथ ही जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक की भी वाइल्ड एंट्री होने वाली है। जसवंत एक लोकप्रिय रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं, जो MTV रोडिज के रनर-अप रह चुके हैं और हाल ही में MTV स्प्लिट्सविला X5 के विजेता भी बने हैं। वे इस शो में अपनी मजबूत गेम स्ट्रेटजी और सोलो गेम खेलने की क्षमता के साथ आए हैं। वहीं दूसरी ओर सोनम मलिक एक हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। शो में वे एक नए और दमदार चेहरे के रूप में अपनी जगह बनाने के लिए खेल रही हैं।