शहजाद पूनावाला और प्रियंका चाहर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शहजाद पूनावाला के गोल्ड डिगर कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर, स्वरा भास्कर से बातचीत में निकाला अपना गुस्सा

Priyanka Chahar Shehzad Poonawalla Fight: ‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर और शहजाद पूनावाला के बीच जमकर बहस हुई। शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कहा, जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें मैनचाइल्ड बताया।

सोनाली झा

Priyanka Chahar Shehzad Poonawalla Rise And Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों के साथ-साथ बहस और टकराव भी देखने को मिल रहा है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच हुई बहस ने खूब ध्यान खींचा। दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई कि शहजाद ने प्रियंका के लिए ‘गोल्ड डिगर’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया। इसके बाद प्रियंका ने भी उन्हें जमकर जवाब दिया।

दरअसल, सिवेट के शो से बाहर होने के बाद प्रियंका और शहजाद के बीच दूरियां बढ़ती नजर आईं। इसके बाद जब प्रियंका ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस से बाहर हुईं तो शहजाद ने गौतम गुलाटी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वफादारी की कोई कीमत नहीं होती। इस पर प्रियंका ने कहा कि गौतम ने यह बात उनके लिए कही थी। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी कहा कि वे खुद तय करें कि शो में कौन वफादार है और कौन नहीं।

प्रियंका ने शहजाद को कहा मैनचाइल्ड

बहस के दौरान शहजाद ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कोई उनके पीछे फुटेज लेने क्यों आ रहा है। इस पर प्रियंका ने उन्हें ‘मैनचाइल्ड’ कह दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शहजाद 50 साल के शरीर में 5 साल के बच्चे जैसे हैं। बात बढ़ने पर शहजाद ने प्रियंका के लिए ‘गोल्ड डिगर’ शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि, वहां मौजूद राज ग्रोवर ने तुरंत इस बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस स्थिति में ‘गोल्ड डिगर’ शब्द का इस्तेमाल सही नहीं बैठता।

स्वरा से बातचीत में निकाला गुस्सा

टास्क खत्म होने के बाद प्रियंका ने स्वरा भास्कर से शहजाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ आया कि शहजाद ने उनकी एक रात क्यों खराब की थी। प्रियंका ने गुस्से में कहा कि शहजाद को अपने किए का जवाब मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहजाद ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहा, जबकि वह अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाती हैं। बातचीत के दौरान प्रियंका ने यहां तक कह दिया कि ‘ये बंदा शो से पिटकर ही जाएगा।

कब और कहां देखें राइज एंड फॉल 2

‘राइज एंड फॉल 2’ की शुरुआत 26 सितंबर 2026 को हुई है। शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह सोशल एक्सपेरिमेंट रियलिटी शो प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच सत्ता, रणनीति और रिश्तों को लेकर लगातार नए समीकरण देखने को मिल रहे हैं।

मोदी कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक! किसानों के लिए बड़ी सौगात, दिल्लीवासियों को ट्रैफिक से मिलेगा निजात

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी