रिहाना कान्स लुक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cannes में बेबी बंप के साथ छाईं रिहाना, रेड कार्पेट पर पार्टनर संग दिए शानदार पोज

फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर रोज दुनियाभर की तमाम हस्तियां अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस बीच पॉप सिंगर रिहाना ने भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रेड कार्पेट पर वॉक किया। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 इन दिनों फ्रांस में चल रहा है, जहां दुनियाभर की नामचीन हस्तियां हर रोज रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल का जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और एक बार फिर सबकी नजरें उन पर टिक गईं। खास बात यह रही कि रिहाना ने इस मौके पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रेड कार्पेट पर वॉक किया।

रिहाना इस इवेंट में अपने पार्टनर ए$एपी रॉकी के साथ पहुंचीं। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने कई सारे खूबसूरत पोज दिए। एक फोटो में ए$एपी रॉकी रिहाना को पीछे से गले लगाते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उन्हें किस करते दिखे। यह खूबसूरत मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कपल की कैमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं।

खास बात ये है कि मेट गाला 2025 में रिहाना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय भी उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था और तब से लेकर अब तक वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

कान्स में रिहाना का लुक 

रिहाना ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रॉयल ब्लू कलर की फ्लोर-लेंथ हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी थी जिसमें तीन रफल नॉट्स लगे थे। उनका ये शाही अंदाज देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयर स्टड्स, रिंग्स और मिनिमल ज्वैलरी के साथ सिंपल और एलिगेंट रखा। इसके अलावा उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग ओशन ब्लू कलच से पेयर किया।

वहीं ए$एपी रॉकी ने अपने लुक को एक क्लासिक ब्लैक सूट और हीरे जड़े ब्रोच, ब्लैक शेड्स और रत्नों से जड़े ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। वे फिल्म ‘हाईएस्ट 2 लोएस्ट’ के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने हॉलीवुड स्टार डेनजेल वाशिंगटन के साथ काम किया है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रेड कार्पेट पर मारी एंट्री

रिहाना ने अपने पार्टनर का सपोर्ट करने के लिए न केवल रेड कार्पेट पर उनके साथ एंट्री की, बल्कि अपनी मौजूदगी से मीडिया का सारा फोकस भी खींच लिया। इस तरह रिहाना एक बार फिर साबित कर गईं कि वह सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि फैशन और आत्मविश्वास की आइकन भी हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप