एकम बावा और रीति तिवारी (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

रीति तिवारी की टीम ने भेजा एकम बावा को लीगल नोटिस, बेटी के सपोर्ट में उतरे मनोज तिवारी

Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर उनके सौतेले पिता एकम बावा के दावों पर विवाद बढ़ गया है। रीति की टीम ने आरोपों को झूठा और मानहानिकारक बताते हुए एकम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Rhiti Tiwari Sends Legal Notice to Ekam Bawa: कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल शो में डिस बैटेल के द्वारा बदतमीजी के बाद शो के होस्ट सलमान खान ने रीति की जमकर क्लास लगायी थी।

बिग बॉस में रीति तिवारी और उदिति सिंह-काजी तौकीर से झगड़े के बाद से रीति लगातार लाइमलाइट में आ गई है। पिछले कुछ दिनों से रीति तिवारी के सौतेल पिता और पंजाबी सिंगर एकम बावा ने रीति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

एकम बावा को मिला लीगल नोटिस

रीति तिवारी के सौतेल पिता एकम बावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रीति तिवारी की टीम के द्वारा लीगल नोटिस भेजे जाने की बात सबके सामने रखी है। उन्होंने बताया कि रीति तिवारी की मां रानी तिवारी भी उन्हें लगातार धमकियां देती आ रही है। इसके अलावा रीति तिवारी की टीम भी उन्हें लगातार लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दे रही है।

आज भी रीति तिवारी का लीगल फादर

उन्होंने आगे वीडियो में कहा कि हां मैंने वीडियो अपलोड की, उस वीडियो में मैंने क्या झूठ बोला है? मैंने सिर्फ सच्चाई दिखायी है और दुनिया के सामने आपका सच पेश किया है। आपको सच दिखाया, इसीलिए मैं बुरा हो गया। मैं कितने दिनों से आपसे निवेदन कर रहा था कि मुझे तलाक दे दो। हालांकि अभी भी मेरा और रानी का तलाक नहीं हुआ है, इसीलिए मैं आज भी रीति तिवारी का लीगल फादर हूं।

रीति की टीम ने भेजा एकम बावा को लीगल नोटिस

रीति तिवारी की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एकम बावा के खिलाफ लीगल एक्शन की बात को स्वीकारा है। रीति तिवारी की टीम की ओर से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है कि हम एकम बावा के रीति तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ झूठे दावों को अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने से निराश हैं। रीति अभी बिग बॉस के घर में हैं और खुद इन आरोपों का जवाब नहीं दे सकतीं। हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे बदनाम करने वाले दावों को बढ़ाने से पहले कृपया फैक्ट्स वेरिफाई करें और परिवार को अपनी बात कहने का पूरा मौका दें। इन आरोपों के संबंध में एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मनोज तिवारी ने किया रीति तिवारी का सपोर्ट

वहीं दूसरी ओर दिग्गज भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी अपनी बेटी रीति तिवारी को लेकर बड़ी बात कही है। मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी का खुलकर समर्थन करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में ये बात कही कि बिग बॉस में एंट्री के लिए उन्होंने अपनी बेटी रीति तिवारी की पैरवी के लिए किसी से कोई भी मदद नहीं ली है। रीति ने अपने बल-बूते पर ये मुकाम हासिल किया है।

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना