रिया चक्रवर्ती एयरपोर्ट पर हुईं नाराज 
मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती एयरपोर्ट पर हुईं नाराज, बोलीं- अब मेरे पीछे मत आना, वीडियो वायरल

Rhea Chakraborty Warning To Paparazzi: मुंबई एयरपोर्ट पर रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पपाराजी पर नाराज होती दिखीं। उन्होंने गुस्से में कहा कि अब मेरे पीछे मत आना।

सोनाली झा

Rhea Chakraborty Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या इवेंट नहीं बल्कि उनका एयरपोर्ट पर पपाराजी से झुंझलाना है। गुरुवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर रिया को स्पॉट किया गया। शुरुआत में उन्होंने सहजता से कैमरों के लिए पोज भी दिया, लेकिन जब फोटोग्राफर्स उनके पीछे-पीछे पार्किंग तक आने लगे, तो एक्ट्रेस झल्ला उठीं और साफ कहा कि अब मेरे पीछे मत आना।

रिया के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक ओर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस का व्यवहार गैरजरूरी और अहंकारी था। एक यूजर ने कहा कि एटीट्यूड नहीं है, इनका दिमाग खराब है। दूसरे यूजर ने लिखा कि चल निकल, कोई देख भी नहीं रहा तुझे। वहीं समर्थन में एक व्यक्ति ने लिखा की जब साफ बोल दिया है तो पीछे क्यों जा रहे हो? ये कोई स्टॉकरिंग थोड़ी है?

प्राइवेसी बनाम मीडिया इनवेजन

ये घटना एक बार फिर इस बहस को हवा दे गई है कि सेलेब्रिटीज की भी प्राइवेसी होनी चाहिए या नहीं। रिया का पोज देने के बाद अचानक से भड़कना बताता है कि वो शायद ओवरएक्सपोजर से परेशान हैं, खासकर तब जब बीते कुछ सालों में उनका नाम कई विवादों में जुड़ा रहा है। रिया हाल ही में फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को लेकर चर्चा में आई थीं।

सुशांत केस से जुड़ा कानूनी नोटिस भी चर्चा में

मार्च 2025 में सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की केस में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। इस पर रिया को मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट से नोटिस मिला है, जिसमें उन्हें 12 अगस्त तक जवाब देने को कहा गया है। रिया ने सुशांत की बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी, जिसमें गलत तरीके से दवा देने का आरोप लगाया गया था।

रिया चक्रवर्ती का करियर

रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में MTV के रियलिटी शो 'TVS स्कूटी टीन दिवा' से की थी, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। इसके बाद, उन्होंने 2012 में तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अभिनय की शुरुआत की और 2013 में 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान