जेमिनी गणेशन बर्थ एनिवर्सरी 
मनोरंजन

बर्थ एनिवर्सरी: रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का एक नहीं चार महिलाओं के साथ था रिश्ता

दिवंगत एक्टर जेमिनी गणेशन का 17 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। जेमिनी का जन्म 17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु में हुआ था। एक्टर का निधन 22 मार्च 2005 को चेन्नई में हुआ था। जेमिनी ने अपने करियर की शुरुआत कॉलेज प्रोफेसर से की थी।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ के दिग्गज दिवंगत एक्टर जेमिनी गणेशन का 17 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। जेमिनी गणेशन का जन्म 17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में हुआ था। एक्टर का निधन 22 मार्च 2005 को चेन्नई में हुआ था। जेमिनी गणेशन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कॉलेज प्रोफेसर से की थी। इसके बाद जेमिनी गणेशन साल 1947 में बतौर जेमिनी स्टूडियो में प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव काम करते लगे थे।

जेमिनी गणेशन का असली नाम शिवाजी गणेशन है। एक्टर ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसमें तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी फिल्में शामिल हैं। तमिल सिनेमा में एक्टर को 'कादल मन्नान' यानी रोमांस का बादशाह का उपनाम दिया गया। जेमिनी गणेशन प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइन में भी काफी रोमांटिक थे।

जेमिनी गणेशन की चार शादियां

जेमिनी गणेशन ने एक नहीं बल्कि चार शादियां की थी। जेमिनी के लाइफ में चार महिलाएं थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा जेमिनी गणेशन की बेटी हैं। एक्ट्रेस का पूरा नाम भानरेखा गणेशन है। हालांकि, बॉलीवुड में एक्ट्रेस रेखा के नाम से ही फेमस हुई हैं। रेखा के पिता ने पहली शादी पुष्पावल्ली से की थी। कहा जाता है कि पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी।

पुष्पावल्ली और जेमिनी की बेटी हैं रेखा

पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन की बेटी रेखा हैं। पुष्पावल्ली शादी से पहले साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस थी। हालांकि शादी के बाद पुष्पावल्ली ने फिल्मों से दूरियां बना ली थी। पुष्पावल्ली अलावा जेमिनी गणेशन का तीन और महिलाओं से संबंध रहा था। इनसे जेमिनी गणेशन की संतानें भी हैं। पत्नी अलामेलु से चार बेटिया हैं। एक्ट्रेस सावित्री से एक बेटी विजया चामुंडेश्वरी और एक बेटा सतीश कुमार हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज