एक्ट्रेस रेखा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई, कपिल शर्मा के शो में सुनाया था किस्सा

Rekha School Memories: रेखा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में कमजोर होने और स्कूल में फेल होने पर मां से बेंत की मार पड़ती थी।

सोनाली झा

Highlights

  • रेखा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में बचपन का किस्सा सुनाया था।

  • स्कूल में फेल होने पर मार्कशीट देखकर मां ने बेंत से पिटाई की थी।

  • रेखा ने उस फैन का किस्सा भी सुनाया, जो उनकी गाड़ी के सामने लेट गया था।

Rekha Childhood Story: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती, शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। हालांकि, उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से भी हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा रेखा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में सुनाया था, जब उन्होंने बचपन में मां से पड़ी मार और स्कूल में फेल होने का मजेदार वाकया साझा किया था।

शो के दौरान रेखा ने बताया था कि बचपन में वह पढ़ाई में काफी कमजोर थीं। इसी वजह से उन्हें अपनी मां पुष्पावली से खूब डांट और मार पड़ती थी। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जब वह परीक्षा में फेल हो जाती थीं, तो उनकी मां लंबी बेंत से पिटाई करती थीं। रेखा ने बताया था कि बांस की बेंत देखने में भले ही पतली लगती हो, लेकिन उससे पड़ने वाली मार बहुत तेज होती थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि बचपन में पड़ी मार के निशान आज भी उनके शरीर पर मौजूद हैं। उनका यह किस्सा सुनकर शो में मौजूद लोग हंसने लगे थे।

मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई

रेखा ने अपने बचपन का एक और दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए बताया था कि एक बार वह स्कूल में फेल हो गई थीं। उस समय उन्हें मार्कशीट में लिखे शब्दों का सही मतलब समझ नहीं आया और उन्हें लगा कि उनके अच्छे नंबर आए हैं। लेकिन जब उनकी मां ने मार्कशीट देखी, तो उन्हें सच्चाई पता चल गई। इसके बाद गुस्से में उन्होंने रेखा की बेंत से पिटाई कर दी। एक्ट्रेस ने इस घटना को बेहद चुलबुले अंदाज में सुनाया था।

मां की सीख आज भी याद रखती हैं एक्ट्रेस

रेखा ने शो में यह भी बताया था कि उनकी मां हमेशा उन्हें विनम्र रहने की सीख देती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी मां कहती थीं कि चाहे उन्हें कितनी भी शोहरत या बड़ा पुरस्कार क्यों न मिल जाए, उन्हें हमेशा विनम्र रहना चाहिए। रेखा ने अपने एक क्रेजी फैन का किस्सा भी साझा किया था। उन्होंने बताया कि एक बार उनका फैन उनकी गाड़ी के सामने लेट गया और उनसे मिलने की जिद करने लगा। इसके बाद रेखा गाड़ी से उतरीं और उससे मिलीं।

Delhi Protest LIVE: विपक्षी सांसद राष्ट्रपति भवन के लिए निकले, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना