रेखा और अमिताभ (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, एक्टर की इस सलाह ने बदल दिया सबकुछ

Rekha-Amitabh Story: रेखा ने पुराने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के शुरुआती दिनों का अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया कि वो अमिताभ के सामने कई बार अपने डायलॉग भी भूल जाती थीं।

अपूर्वा नायक

Rekha Amitabh Bachchan Story: बॉलीवुड की सबसे सदाबहार जोड़ियों में से एक रेखा और अमिताभ आज भी उनके फैंस के दिलों पर राज करते हैं। जब भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों की बात की जाती है, तब रेखा और अमिताभ का जिक्र जरुर होता है।

बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी के पीछे की कहानी इतनी आसान नहीं है। रेखा ने अमिताभ के साथ शूटिंग के उस दौर की यादों को लेकर बड़ी बात कही है। अपनी एक्टिंग से लोगों को दिवाना बनाने वाली रेखा अक्सर अमिताभ के सामने आते ही नर्वस हो जाया करती थी।

रेखा ने खोला अमिताभ से जुड़ा राज

एक पुराने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रेखा ने बताया कि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दिनों में रेखा के लिए कैमरे के सामने सहज रहना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ के सामने आते ही वह इतनी घबरा जाती थीं कि अपने डायलॉग तक भूल जाती थीं।

दीवार के बाद बढ़ गया था सम्मान

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने सिमी ग्रेवाल के चर्चित शो रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया था। रेखा ने बताया था कि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दौर में वह उनके सामने काफी नर्वस रहती थीं। फिल्म दीवार में अमिताभ का अभिनय देखने के बाद उनके मन में उनको लेकर काफी सम्मान था। अमिताभ की तरह शानदार अभिनय करने का दवाब वह खुद पर लेने लगी थीं।

अमिताभ की एक सलाह ने बदला रेखा का जीवन

रेखा ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि अमिताभ के सामने वह अपनी लाइन्स बोलने में भी घबराती थीं। उनकी घबराहट इतनी ज्यादा होती थी कि कई बार डायलॉग याद होने के बावजूद वह उन्हें ठीक से बोल नहीं पाती थीं। एक दिन अमिताभ ने उनसे कहा कि सुनिए... जरा डायलॉग याद कर लीजिएगा। अमिताभ की यह बात सुनकर रेखा ने अपने ऊपर काम करना शुरू किया और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।

रेखा और अमिताभ की जोड़ी रही यादगार

रेखा और अमिताभ की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। रेखा और अमिताभ बच्चन ने पहली बार 1976 में आई फिल्म दो अनजाने में साथ काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अमित रॉय का किरदार निभाया था, जबकि रेखा फिल्म में उनकी पत्नी रेखा रॉय के रूप में नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें महत्वाकांक्षा, धोखा और बदले की भावना है।

इन फिल्मों किया साथ काम

दो अनजाने के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन ने खून पसीना, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल और सुहाग जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। इन फिल्मों ने उनकी जोड़ी को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया। खासकर 'मुकद्दर का सिकंदर' में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। समय के साथ पर्दे पर उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई।

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम