रीम शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Laughter Chefs 2 के सेट पर दोबारा घायल हुईं रीम शेख, पहले भी जल चुका है एक्ट्रेस का चेहरा

रीम शेख एक बार फिर लाफ्टर शेफ्स 2 के सेट पर घायल हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के सेट से अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस मिरर सेल्फी में एक्ट्रेस के पैर में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रीम शेख एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं, बल्कि चोट है। 22 साल की रीम शेख इन दिनों फेमस टीवी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आ रही हैं, जिसे कॉमेडी क्वीन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। इस शो में सेलेब्स जहां एक तरफ अपने कुकिंग स्किल्स दिखा रहे हैं, वहीं एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगा रहे हैं।

हाल ही में रीम शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है जिसमें उनके पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है। यह चोट उन्हें लाफ्टर शेफ्स 2 के शूट के दौरान लगी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "लाफ्टर शेफ शूट करने के बाद बस नॉर्मल चीज।" इस पोस्ट के बाद फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

पहले भी जल चुका है एक्ट्रेस का चेहरा

ऐसा पहली बार नहीं है जब रीम को इस शो के सेट पर चोट लगी हो। लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन में भी एक हादसा हुआ था, जिसमें उनके चेहरे पर गर्म चीनी के छींटे पड़ गए थे। इस हादसे के चलते उनका चेहरा बुरी तरह जल गया था और वह मानसिक रूप से काफी डर गई थीं। उस समय रीम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गर्म चीनी का असर ऐसा था जैसे चेहरे पर कांच के टुकड़े गिर गए हों। किसी ने उनके ऊपर तुरंत पानी डाल दिया, लेकिन जलने पर ऐसा करना सही नहीं होता।

रीम ने यह भी बताया था कि उस हादसे के बाद उन्होंने खुद से सवाल किया कि आखिर ऐसा सिर्फ उनके साथ ही क्यों हुआ। हालांकि, उस कठिन समय में उनका परिवार और उनकी दोस्त जन्नत जुबैर उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।

इन टीवी शोज में आ चुकी हैं नजर

आपको बता दें कि रीम शेख ने टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है। उन्होंने तुझसे है राबता, तेरे इश्क में घायल, फना और अशोक सम्राट जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है। रीम की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनकी रियल लाइफ स्ट्रेंथ के भी कायल हैं। फिलहाल रीम ठीक हैं और शो की शूटिंग में फिर से जुट गई हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप