रजा मुराद मौत की झूठी खबर से हुए परेशान, दिग्गज एक्टर ने की पुलिस में शिकायत  
मनोरंजन

Raza Murad: मैं जिंदा हूं, बता-बता कर परेशान हुए रजा मुराद, मौत की झूठी खबर पर की पुलिस में शिकायत

Fake Death News: रजा मुराद अपनी ही मौत की झूठी खबर से बेहद परेशान हुए, सोशल मीडिया पर उनके मौत की झूठी खबर फैलाई गई थी, जिसके बाद दिग्गज एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Raza Murad Death Fake News: बॉलीवुड में अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रजा मुराद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनके मौत की झूठी खबर फैलाई गई थी, जिसको लेकर एक्टर ने बताया कि इससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा और मजबूरी में आकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर जैसे ही झूठी खबर फैली, लोग उन्हें और उनके परिवार को फोन करने लगे। वह लोगों को सुबह से बता-बता कर थक गए हैं कि मैं जिंदा हूं।

रजा मुराद ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनकी मौत की खबर इतनी तेजी से फैली कि उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फोन आने लगा। लोग उनकी खैरियत पूछ रहे थे। राजा मुराद ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया पर अपनी मौत की खबर देखकर हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं लोग

दरअसल सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट मौजूद है। जिनमें रजा मुराद की मौत की झूठी खबर फैलाई गई। श्रद्धांजलि संदेश तक लिखा गया है। उनकी तस्वीर पर जन्मतिथि और मृत्यु की तारीख भी लिखी हुई है। यह देखकर खुद अभिनेता भी हैरान रह गए।

मैं जिंदा हूं, बता-बता कर परेशान हुए रजा मुराद

बातचीत के दौरान रजा मुराद ने यह भी बताया कि उन्हें पता भी नहीं था, सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है। अचानक से उनके पास फोन आने लगे लोग उनकी खैरियत पूछ रहे थे। वह लोगों को यह बता-बता कर थक गए कि मैं जिंदा हूं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बहुत ज्यादा थका देने वाला था। उनका गला और होंठ सूख गए, इन सब की वजह से उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

मौत की झूठी खबर का कई सेलिब्रिटी हो चुके हैं शिकार

सिर्फ रजा मुराद ही मौत की झूठी खबर का शिकार नहीं हुए हैं, इससे पहले अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, मनोज कुमार और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों की मौत की झूठी खबर फैल चुकी है। श्रेयस तलपड़े की खबर तो हाल की खबर है, जिसने सभी को परेशान कर दिया था। अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार दो ऐसा नाम है, जिनकी मौत की झूठी खबर एक बार नहीं कई बार फैलाई गई।

EndFragment

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए