रवि किशन और स्मृति ईरानी (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ravi Kishan Statement: रवि किशन ने तोड़ी धारणा, बोले- टीवी एक्टर्स को कभी नहीं किया गया नजरअंदाज

Ravi Kishan On TV Industry: भाभीजी घर पर हैं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रवि किशन ने टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज किए जाने की धारणा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कलाकारों को आगे बढ़ने के पूरे मौके मिले हैं।

सोनाली झा

Bhabhiji Ghar Par Hain Film: टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ वर्षों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए है। अब यह मशहूर शो बड़े पर्दे पर भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। जल्द ही इसी नाम से बनने वाली फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसमें अभिनेता और सांसद रवि किशन अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रवि किशन ने न सिर्फ फिल्म को लेकर उत्साह जताया, बल्कि टीवी कलाकारों को लेकर बनी एक आम धारणा पर भी खुलकर अपनी राय रखी।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में जब रवि किशन से पूछा गया कि क्या टीवी कलाकारों को आज भी फिल्म इंडस्ट्री या अन्य क्षेत्रों में उतना सम्मान नहीं मिलता, तो उन्होंने इस सोच को सिरे से खारिज कर दिया। रवि किशन ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री से निकले कलाकारों के लिए आगे बढ़ने के रास्ते हमेशा खुले रहे हैं, बस सही मौके और मेहनत की जरूरत होती है।

स्मृति ईरानी ने राजनीति में रखा कदम

इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह टीवी की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे सुपरहिट शो में तुलसी का किरदार निभाने के बाद स्मृति ईरानी ने राजनीति में कदम रखा और आज वह देश की जानी-मानी नेता हैं। रवि किशन के मुताबिक, भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मृति ईरानी को बड़ा मंच दिया और आज वह केंद्रीय मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। यह इस बात का सबूत है कि टीवी कलाकारों को कभी नजरअंदाज नहीं किया गया।

रवि किशन ने कही ये बात

रवि किशन ने आगे कहा कि सिर्फ स्मृति ईरानी ही नहीं, बल्कि कई टीवी कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में पहचान बनाई, राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और राजनीति में भी महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे। उनके मुताबिक, टीवी इंडस्ट्री कलाकारों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करती है। इसके साथ ही रवि किशन ने इंडस्ट्री के उन कलाकारों की चिंता भी जताई, जो जिंदगी भर छोटे-छोटे रोल करते हैं और बुढ़ापे में आर्थिक तंगी से जूझते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कलाकारों के लिए उन्होंने संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया