Bhojpuri Viral Video: पवन सिंह-रवि किशन की जोड़ी ने गोरखपुर महोत्सव में मचाया धमाल, झूम उठा पूरा शहर

Pawan-Ravi Performance: गोरखपुर महोत्सव 2026 में पवन सिंह और रवि किशन ने एक साथ मंच साझा कर भोजपुरी गानों पर समां बांध दिया। हजारों दर्शक झूम उठे और दोनों सितारों की बॉन्डिंग ने दिल जीत लिया।
gorakhpur mahotsav 2026 pawan singh ravi kishan bhojpuri video viral
पवन सिंह और रवि किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pawan Singh Ravi Kishan Video Viral: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बन चुके गोरखपुर महोत्सव 2026 की शाम इस बार भोजपुरी सिनेमा के नाम रही। जब मंच पर भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सितारे सांसद और मेगास्टार रवि किशन और ‘पावर स्टार’ पवन सिंह एक साथ नजर आए, तो पूरा शहर झूम उठा। हजारों की भीड़, गूंजते नारे और सुपरहिट भोजपुरी गानों ने इस शाम को ऐतिहासिक बना दिया।

जैसे ही पवन सिंह ने मंच पर कदम रखा, पंडाल 'पावर स्टार पावर स्टार' के नारों से गूंज उठा। उनके चाहने वालों की संख्या और उत्साह साफ बता रहा था कि पवन सिंह की लोकप्रियता आज भी अपने चरम पर है। लेकिन माहौल उस वक्त और भी खास हो गया, जब गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मंच पर पहुंचे। सालों बाद इन दोनों दिग्गजों को एक साथ एक ही मंच पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

पवन सिंह और रवि किशन की बॉन्डिंग

कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अपने कई सुपरहिट गाने गाए। जैसे ही उन्होंने ‘राजा जी के दिलवा’ की धुन छेड़ी, दर्शक अपनी कुर्सियां छोड़कर झूमने लगे। मंच पर रवि किशन भी खुद को रोक नहीं पाए और पवन सिंह के साथ ताल से ताल मिलाते हुए ठुमके लगाने लगे। दोनों सितारों की मस्ती और आपसी बॉन्डिंग ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। सर्द मौसम के बावजूद जोश और गर्मजोशी चरम पर थी।

रवि किशन और पवन सिंह की दोस्ताना अंदाज

इस मंच साझा करने का एक और खास मतलब भी निकाला जा रहा है। बीते कुछ समय से रवि किशन और पवन सिंह के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही थीं। हालांकि, गोरखपुर महोत्सव में दोनों को साथ देखकर यह साफ हो गया कि पुराने गिले-शिकवे अब बीते कल की बात हो चुके हैं। दोनों कलाकारों की मुस्कान और दोस्ताना अंदाज ने यह संकेत दे दिया कि भोजपुरी इंडस्ट्री और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए वे एकजुट हैं।

फैंस का रिएक्शन

कार्यक्रम के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर Pawan Singh Ravi Kishan Gorakhpur Mahotsav ट्रेंड कर रहा है। फैंस इन वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में दोनों सितारों की जोड़ी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। कुल मिलाकर, गोरखपुर महोत्सव 2026 की यह शाम भोजपुरी संगीत, स्टार पावर और सांस्कृतिक गर्व का शानदार संगम बन गई, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com