रवि किशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Ravi Kishan Career: भोजपुरी स्टार बनने से पहले मुंबई में खूब भटके रवि किशन, कभी पैदल नापी थी पूरी मायानगरी

Ravi Kishan Kaun Honaar Crorepati: रवि किशन ने माधुरी दीक्षित के शो में मुंबई के संघर्ष भरे दिनों को याद किया। अभिनेता ने कहा कि कभी वड़ा पाव उनका सच्चा साथी था और उन्होंने पैदल घूमकर अपनी पहचान बनाई।

सोनाली झा

Highlights

  • रवि किशन हाल ही में माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' में नजर आए।

  • अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वड़ा पाव उनका सच्चा साथी हुआ करता था।

  • रवि ने बताया कि उन्होंने मुंबई की पूरी सड़कों को पैदल घूमकर अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष किया।

Ravi Kishan Mumbai Struggle: भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी शानदार अदाकारी और दमदार डायलॉग डिलीवरी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिनेता को काफी संघर्ष करना पड़ा।

हाल ही में रवि किशन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के होस्ट किए गए मराठी क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए मुंबई में बिताए संघर्ष के दिनों का किस्सा सुनाया। अभिनेता ने बताया कि जब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं होते थे, तब वड़ा पाव ही उनका सबसे बड़ा सहारा हुआ करता था।

वड़ा पाव के सहारे गुजारे मुंबई में संघर्ष के दिन

शो के दौरान माधुरी दीक्षित से बातचीत करते हुए रवि किशन ने अपने शुरुआती सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो बहुत खूबसूरत दिन थे। मेरे संघर्ष के दिनों में वड़ा पाव ही मेरा सच्चा साथी था। मैंने पूरा मुंबई पैदल घूमा है, तब जब इसे बॉम्बे कहा जाता था। लोग चलकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन मैं आज जहां हूं, वहां रेंगकर पहुंचा हूं। मैं धीरे-धीरे ऊपर उठा हूं। अभिनेता की ये बातें बताती हैं कि फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।

बांद्रा में हुआ था जन्म, गणपति विसर्जन से जागा डांस का शौक

रवि किशन ने यह भी बताया कि मुंबई से उनका रिश्ता काफी पुराना है। उनका जन्म मुंबई के बांद्रा में हुआ था। उनके पिता दूध का कारोबार करते थे। हालांकि, बाद में पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उन्हें अपने परिवार के साथ बनारस लौटना पड़ा।

अभिनेता ने अपने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि मुंबई में रहते हुए वह गणपति विसर्जन की झांकियां देखने जाया करते थे। इन झांकियों में लोगों को नाचते देखकर उनके अंदर भी डांस करने का शौक पैदा हुआ। यही दिलचस्पी आगे चलकर उनके कलाकार बनने के सफर का हिस्सा बनी।

अपने वायरल मीम्स को खूब पसंद करते हैं रवि किशन

रवि किशन सिर्फ अपनी फिल्मों और अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मीम्स और ट्रेंड्स के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता ने बताया कि वह अपने वायरल मीम्स को काफी पसंद करते हैं और उन्हें देखकर खूब इंजॉय भी करते हैं।

खोसला का घोसला 2 में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही अनुपम खेर की फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। प्रशांत भागिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मध्यमवर्गीय परिवार के संघर्ष, जमीन-जायदाद के विवाद और ठगी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। ऐसे में रवि किशन के फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं