करिश्मा कपूर और रवीना टंडन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने सुनाए 90 के दशक के किस्से, सुबह 7 बजे से शुरू होता था शूटिंग का सिलसिला

Raveena Tandon Bollywood 90s Era: रवीना टंडन ने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 में 90 के दशक के अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल को याद किया। रवीना ने कहा कि दोनों एक दिन में कई फिल्मों के सेट पर काम करती थीं।

सोनाली झा

Raveena Tandon Karisma Kapoor Bollywood 90s Era: बॉलीवुड में 90 का दशक अपनी फिल्मों, गानों और स्टार्स के साथ-साथ सितारों की कड़ी मेहनत के लिए भी जाना जाता है। उस दौर की मशहूर एक्ट्रेसेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने पुराने दिनों को याद किया। दोनों ने बताया कि उस समय एक दिन में कई फिल्मों की शूटिंग करना उनके लिए आम बात थी।

रवीना टंडन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के सेमी-फिनाले एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। शो के दौरान रवीना ने करिश्मा कपूर के साथ 90 के दशक के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस दौर में शायद सिर्फ दो हीरोइनें ऐसी थीं, जो 24 घंटे में 36 घंटे काम करती थीं। इनमें एक करिश्मा कपूर थीं और दूसरी वह खुद थीं।

रवीना टंडन ने कही ये बात

रवीना टंडन ने बताया कि उस समय एक ही दिन में करीब छह अलग-अलग प्रोडक्शन के सेट पर शूटिंग करनी पड़ती थी। किसी सेट पर दो घंटे, तो किसी दूसरे सेट पर डेढ़ या तीन घंटे शूटिंग होती थी। इसके बाद तुरंत अगली लोकेशन के लिए निकलना पड़ता था। इस तरह पूरा दिन अलग-अलग फिल्मों और किरदारों के बीच गुजर जाता था।

कई बार किरदार भी भूल जाती थीं

रवीना ने यह भी बताया कि लगातार इतने प्रोजेक्ट्स पर काम करने के कारण कई बार उन्हें खुद याद नहीं रहता था कि वह किस फिल्म में कौन-सा किरदार निभा रही हैं। एक जैसे किरदार कई फिल्मों में होने की वजह से शूटिंग के दौरान सिर्फ वही करना होता था, जो डायरेक्टर बताते थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म में वह अमीर और बिगड़ी हुई लड़की का किरदार निभा रही हैं, तो कई बार दूसरे सेट पर भी उसी तरह का किरदार निभाना पड़ता था।

करिश्मा ने भी साझा की पुरानी यादें

रवीना की बात पर करिश्मा कपूर ने भी 90 के दशक की शूटिंग का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उस समय ज्यादातर शूटिंग फिल्म सिटी में होती थी और दोनों सुबह करीब सात बजे से काम शुरू कर देती थीं। कई बार दोनों एक-दूसरे को अलग-अलग सेट पर जाते हुए देखती थीं। एक सेट से निकलकर दूसरे सेट पर पहुंचना, रास्ते में कपड़े बदलना और फिर तुरंत शूटिंग के लिए तैयार होना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!