रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मालामाल वीकली 2 में हुई रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री, परेश रावल के साथ कॉमेडी का लगेगा डबल तड़का

Malamaal Weekly 2 Cast: ‘मालामाल वीकली 2’ की स्टारकास्ट में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री की खबर है। दोनों को कहानी और अपने किरदार पसंद आए हैं। फिल्म में परेश रावल भी नजर आएंगे।

सोनाली झा

Raveena Tandon Film Malamaal Weekly 2 Cast: बॉलीवुड फिल्म ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। ‘मालामाल वीकली 2’ पर काम शुरू होने की खबर के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री हो गई है। दोनों अभिनेत्रियों के फिल्म से जुड़ने के बाद इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा को फिल्म की कहानी और उनके किरदार पसंद आए हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि मेकर्स काफी समय से दोनों अभिनेत्रियों को फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे। कहानी के मुताबिक दोनों की कास्टिंग को बिल्कुल सही माना जा रहा है और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है।

रवीना टंडन की कॉमिक टाइमिंग

रवीना टंडन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहले भी दर्शकों की पसंद रही हैं। 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर में उन्होंने कई सफल कॉमेडी फिल्मों में काम किया। हाल ही में भी उन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था। वहीं, परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी, जिसमें उनका चुलबुला और मजेदार अंदाज दर्शकों को पसंद आया था।

परेश रावल भी होंगे फिल्म का हिस्सा

रवीना और परिणीति के अलावा दिग्गज अभिनेता परेश रावल भी ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी कर रहे हैं, जिन्होंने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन किया था। मेकर्स फिलहाल बाकी महत्वपूर्ण किरदारों के लिए कलाकारों की तलाश कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के लिए एक नया आइडिया तैयार किया है।

पहले पार्ट से अलग होगी कहानी

‘मालामाल वीकली 2’ पहले पार्ट की सीधी कहानी को आगे बढ़ाने वाली फिल्म नहीं होगी। इसके किरदार और माहौल नए होंगे, लेकिन कहानी का मूल कॉमेडी अंदाज बरकरार रहेगा। बताया जा रहा है कि इस बार भी कहानी लालची गांववालों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होंगे। अब रवीना, परिणीति और परेश रावल जैसे कलाकार इस कहानी में किस तरह का तड़का लगाते हैं।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना