रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ विजय देवरकोंडा से ज्यादा है  
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा से अमीर हैं रश्मिका मंदाना, जानें दोनों की नेटवर्थ में है कितना फर्क

Net worth: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों के अफेयर की चर्चा लंबे समय से हो रही है, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। चलिए जानते हैं दोनों में से ज्यादा अमीर कौन है?

अनिल सिंह

StartFragment

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा भी काफी समय से चल रही है। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया है। इसी बीच दोनों की नेट वर्थ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है। आइए जानते हैं दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार हैं। दोनों ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। रश्मिका मंडाना की अगर बात करें तो उन्होंने छावा, सिकंदर और एनिमल जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। जिसकी वजह से बॉलीवुड में भी उनकी जबर्दस्त लोकप्रियता है। खबर यह भी है कि साल 2024 उनके लिए अच्छा साल साबित हुआ और उन्होंने इस साल तगड़ा कारोबार किया।

रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ

फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ 66 करोड़ की है। रश्मिका सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि विज्ञापनों और इवेंट्स से भी खूब पैसा कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक फिल्म के लिए रश्मिका 4 से 6 करोड़ की फीस वसूलती हैं। वही बेंगलुरु में उनका एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 8 करोड़ है और उनके पास बेहतरीन लग्जरियस गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज़-बेंज, रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी Q3 जैसी बेहतरीन गाड़ियां शामिल है। इसके अलावा उनके पास हुंडई क्रेटा और टोयोटा इनोवा जैसी सामान्य एलएमवी भी मौजूद है।

विजय देवराकोंडा के नेट वर्थ

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवराकोंडा की कुल संपत्ति 55 करोड़ की है। विजय देवरकोंडा सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म के अलावा यह भी विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई करते हैं। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 15 करोड रुपए बताई जाती है। उनके पास भी रेंज रोवर, मर्सिडीज़ बेंज और ऑडी जैसी बेहतरीन गाड़ियों का कलेक्शन मौजूद है। कहा जाता है कि उनके पास एक अपना प्राइवेट जेट भी है, लेकिन फिर भी नेट वर्थ के मामले में विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना से पीछे हैं, यह कहा जा सकता है।

EndFragment

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा