जुनैद खान से राशा थडानी तक 2025 में धमाल मचाएंगे स्टार किड्स 
मनोरंजन

सुहाना खान से खुशी कपूर तक 2025 में स्टार किड्स का होगा दबदबा, चौंका देगा तीसरा नाम

2025 में तो वैसे कई फिल्में आएंगी, लेकिन 2025 में बॉक्स ऑफिस पर स्टार किड्स का बोलबाला रहेगा। यह कहा जा सकता है जिसमें शाहरुख खान के बच्चे, श्रीदेवी की दूसरी बेटी और रवीना टंडन की बेटी फिल्मी करियर को आगे बढ़ाएंगे।

अनिल सिंह

मुंबई: साल 2025 की शुरुआत सोनू सूद की 'फतेह' फिल्म से होगी 10 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दिन ऑस्कर में धमाका कर चुकी फिल्म 'संतोष' भी रिलीज होने वाली है। कंगना की 'इमरजेंसी', अजय देवगन की 'आजाद', नसीरुद्दीन शाह की 'मिशन ग्रे हॉउस', सनी देओल की 'लाहौर 1957', अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और शाहिद कपूर की 'देवा' जनवरी के महीने में ही दस्तक देगी। इसके अलावा और भी ढेर सारी फिल्में हैं जो पूरे साल रिलीज होती रहेंगी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस साल बॉक्स ऑफिस पर स्टार किड्स का बोलबाला देखने को मिलेगा।

स्टार किड्स में शाहरुख खान के बच्चे श्रीदेवी की दूसरी बेटी और रवीना टंडन की बेटी अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाएंगे। आमिर खान की बेटे ने पिछले साल ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी भी एक फिल्म रिलीज होने वाली है।

आर्यन खान और सुहाना खान 

आर्यन खान साल 2024 में स्टारडम नाम की वेब सीरीज से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्यन खान को लेकर यह कहा जा रहा था कि वह एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। लेकिन उन्होंने सभी को गलत साबित करते हुए डायरेक्शन को अपनी मंजिल बनाया है। अब देखना यह होगा कि बॉलीवुड में उनका यह सफर कितना सफल साबित होता है। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज कर चुकी हैं लेकिन वह पिता की फिल्म किंग में भी नजर आने वाली हैं। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

राशा थडानी

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 2024 में आने वाली फिल्म 'आजाद' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। आजाद फिल्म में वह अजय देवगन के साथ नजर आने वाली हैं। आजाद फिल्म को अभिषेक कपूर बना रहे हैं। इसमें अजय देवगन के अलावा अमन देवगन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।

खुशी कपूर

खुशी कपूर भी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आ चुकी हैं। 2024 में वह भी लवीपाया नाम की फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फैंटम स्टूडियो और जी स्टूडियो मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। इस फिल्म में खुशी कपूर आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ नजर आएंगी। आपको बता दें कि जुनैद खान की फिल्म महाराज ने साल 2024 में खूब बवाल मचाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुई थी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी