Squid Game 3: ली जंग जे ने किया कंफर्म 2025 में स्क्विड गेम 3 होगी रिलीज, नहीं करना होगा इंतजार

साउथ कोरियन एक्टर ली जंग जे कंफर्म कर दिया है कि स्क्विड गेम 3 के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा। 2025 में ही स्क्विड गेम का तीसरा सीजन दर्शकों के सामने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
Actor Lee Jung Jae Confirmed Squid Game 3
नेटफ्लिक्स पर 2025 में स्क्विड गेम 3 होगी रिलीज, ली जंग जे ने किया कंफर्म
Published on
Updated on

मुंबई: साल 2021 में आई साउथ कोरियन वेब सीरीज स्क्विड गेम ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी की गई यह वेब सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई थी। इसमें दिखाए गए खूनी खेल को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद 2024 के आखिरी महीने में स्क्विड गेम 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। दर्शक इसे भी काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन स्क्विड गेम के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। स्क्विड गेम 3 के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। 2025 में ही स्क्विड गेम 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस बात का खुलासा सीरीज के एक्टर ली जंग जे ने किया है।

आपको बता दें की स्क्विड गेम 2 में ही स्क्विड गेम 3 की झलक भी दिखाई गई। इसके अलावा सीजन 2 की एडिटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। इसमें दिखाया गया कि फ्रंटमैन ने प्लेयर नंबर 456 को पकड़ लिया है और इसके सारे मंसूबे पर पानी फेर दिया है। प्लेयर नंबर 456 उस आदमी तक पहुंचाना चाहता है। जिसने यह गेम रचा है। वह पिछले 2 साल से इसी कोशिश में लगा हुआ है। इसी बीच वह उसे शख्स से टकराता है जो पिछली बार अपने भाई को ढूंढते हुए वहां पहुंच गया था, जहां खूनी खेल होता है।

प्लेयर नंबर 456 की मदद से वह गेम में वापस खेलने चला जाता है। लेकिन वहां जाकर उसे पता चलता है कि उसकी दांत में छिपी लोकेशन ट्रैकर को पहले ही निकाल लिया गया है। वह फंस जाता है। मजबूरन उसे गेम खेलना पड़ता है और वो दूसरे खिलाड़ियों की मदद करना चाहता है। लेकिन पैसों की लालच में उसकी कोई बात नहीं सुनता। प्लेयर नंबर 001 भी है जो की फ्रंटमैन है वह सीधा-साधा बन कर प्लेयर नंबर 456 की टीम में शामिल हो जाता है। जब प्लेयर नंबर 466 अपनी बनाई हुई टीम के साथ गेम खेलने के लिए धावा बोलता है। तो फ्रंटमैन उसे पकड़ लेता है। उसके दोस्त को भी मार देता है।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 456 प्लेयर के साथ आगे क्या कुछ होता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की स्क्विड गेम 3 की कहानी स्क्विड गेम वन और 2 से ज्यादा दिलचस्प होने वाली है। क्योंकि इसी में सीजन वन और 2 की कड़ियों को जोड़ा जाएगा और कहानी को एक निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जाएगा। उम्मीद है कि सीजन 3 जल्दी दर्शकों के सामने आएगी और इसके लिए दर्शकों को तीन-चार साल का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। यह 2025 में ही रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com