राशा थडानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बॉलीवुड के बाद साउथ पर कब्जा करेंगी राशा थडानी, डेब्यू फिल्म से सामने आया फर्स्ट लुक

Rasha Thadani Upcoming Movie: बॉलीवुड डेब्यू के बाद राशा थडानी अब तेलुगु फिल्मों में कदम रख रही हैं। ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आया, फैंस एक्ट्रेस के देसी अवतार पर फिदा हो गए।

स्नेहा मौर्या

Rasha Thadani Telugu Debut: बॉलीवुड में शानदार शुरुआत के बाद राशा थडानी अब साउथ सिनेमा की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। उनकी तेलुगु डेब्यू फिल्म श्रीनिवास मंगापुरम का ऐलान हो गया है, जिसे निर्देशक अजय भूपति बना रहे हैं। यह एक एक्शन-रोमांस फिल्म है, जिसमें राशा के साथ महेश बाबू के भतीजे जया कृष्णा घट्टामनेनी लीड रोल में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट की घोषणा के साथ ही राशा का फर्स्ट लुक भी सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

राशा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की जानकारी साझा करते हुए तेलुगु सिनेमा में एंट्री को लेकर अपनी खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि वह बेहद आभार और उम्मीद से भरे दिल के साथ एक नई दुनिया में कदम रख रही हैं, जहां जमीन से जुड़ी कहानियां कही जाती हैं। उन्होंने इस सफर को सीख से भरा बताते हुए उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया।

राशा थडानी की अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक आउट

फिल्म से सामने आए पहले लुक में राशा थडानी बेहद सिंपल और देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पिंक सलवार-कुर्ता, झुमके और चूड़ियां पहनी हुई हैं, जो उनके किरदार ‘मंगा’ की सादगी को दर्शाता है। अपने रोल के बारे में बात करते हुए राशा ने बताया कि मंगा कहानी का भावनात्मक केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह किरदार शांति, दर्द और सुकून तीनों का मेल है और उनके लिए यह शुरुआत हमेशा खास रहेगी।

राशा ने निर्देशक अजय भूपति का खास तौर पर आभार जताया और कहा कि उन्होंने हर कदम पर मार्गदर्शन किया। साथ ही अपने को-स्टार जया कृष्णा को सपोर्टिव पार्टनर बताते हुए उन्होंने आने वाले सफर को लेकर उत्साह जताया। फैंस भी राशा के इस नए अवतार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उई अम्मा गाने से एक्ट्रेस की बनी पहचान

वर्कफ्रंट की बात करें तो राशा जल्द ही फिल्म लाइके लाइका में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अभय वर्मा हैं। पिछले साल फिल्म आजाद के गाने उई अम्मा ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। यह गाना यूट्यूब पर 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। अब तेलुगु इंडस्ट्री में कदम रखकर राशा अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं, जिस पर इंडस्ट्री और फैंस दोनों की नजर टिकी है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया