राशा थडानी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘छाप तिलक’ के साथ राशा थडानी ने दिखाया आस्था और कला का संगम, बोलीं- शिव जी मेरे दिल में बसते हैं

Rasha Thadani Shiv Bhakti: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने सिंगिंग डेब्यू सॉन्ग छाप तिलक को दिल के बेहद करीब बताया है। एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू के बाद अब राशा सिंगिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।

सोनाली झा

Rasha Thadani Singing Debut: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि सिंगर के रूप में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं। हाल ही में राशा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की है और उनके डेब्यू सॉन्ग ‘छाप तिलक’ ने रिलीज होते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। इस गाने को लेकर राशा ने खुलासा किया है कि यह सिर्फ एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी आस्था और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।

राशा थडानी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा करते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की और बताया कि ‘छाप तिलक’ उनके दिल के बेहद करीब क्यों है। उन्होंने लिखा, “शिव हमेशा मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। ‘छाप तिलक’ एक ऐसा गाना है जो मेरे दिल के बहुत करीब है।” राशा ने इस गीत की पंक्तियों को भगवान शिव से जोड़ते हुए अपने भाव भी व्यक्त किए।

राशा थडानी ने पोस्ट में कही ये बात

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं तो छाप तिलक छोड़ चली रे ब्रह्मांडीय नर्तक नटराज को अपनी कला और अपना तिलक अर्पित करना। मैं तो आज फलक ओढ़ चली रे उसका ब्रह्मांड मुझे हमेशा घेरे रहता है। मेरे मन के ताल पर बाजे डमरू शिव की डमरू की थाप और लय हमेशा मेरे दिल में रहती है। आभारी हूं शिव, ओम नमः शिवाय। राशा थडानी महादेव की परम भक्त मानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं।

राशा थडानी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो राशा ने साल 2025 में फिल्म ‘आजाद’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई, लेकिन राशा ने हार मानने के बजाय खुद को नए अंदाज में पेश करने का फैसला लिया। सिंगिंग की दुनिया में कदम रखकर उन्होंने अपने टैलेंट का एक नया पहलू दर्शकों के सामने रखा है।

राशा थडानी की सिंगिंग डेब्यू

राशा थडानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टूडियो से एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह ‘छाप तिलक’ को रिकॉर्ड करते हुए नजर आईं। खास बात यह रही कि उनके इस सिंगिंग डेब्यू की तारीफ ‘बाहुबली’ फेम सुपरस्टार प्रभास ने भी की है। फिलहाल राशा थडानी अपनी एक्टिंग जर्नी भी जारी रखे हुए हैं और जल्द ही वह फिल्म ‘लइका लइकी’ में नजर आएंगी। दर्शकों को अब देखना होगा कि राशा सिंगिंग और एक्टिंग दोनों क्षेत्रों में किस तरह अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया