राशा थडानी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

महादेव की भक्ति में लीन दिखीं राशा थडानी, नंदी के कान में विश मांगती नजर आईं रवीना टंडन की बेटी

Rasha Thadani Mahadev: राशा थडानी ने शिव मंदिर में नंदी के कान में मनोकामना कहती तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो गईं। रवीना टंडन की बेटी राशा के पोस्ट पर फैंस ने पूछा कि क्या मांगा?

सोनाली झा

Rasha Thadani Temple Visit: अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली राशा ने हाल ही में भगवान शिव के मंदिर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस पल ने, जब राशा नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहती दिखाई दीं।

हिंदू मान्यता के अनुसार, नंदी के कान में कही गई इच्छा सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है। राशा की इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। पोस्ट शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि क्या बोल दिया चुपके से? वहीं दूसरे ने लिखा कि महादेव आपकी हर मनोकामना पूरी करें। कई फैंस ने उनके सादगी भरे लुक और आध्यात्मिक भाव की भी जमकर तारीफ की।

राशा थडानी की धार्मिक यात्रा

राशा अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करती रही हैं। इससे पहले भी मां-बेटी को कई बार मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। राशा का यह आध्यात्मिक पक्ष उनके फैंस को खासा पसंद आता है, क्योंकि ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी होने के बावजूद वह अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी नजर आती हैं।

तमन्ना भाटिया को किया वीडियो कॉल

इसी पोस्ट में राशा ने कुछ और झलकियां भी शेयर कीं। एक तस्वीर में वह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से वीडियो कॉल पर बातचीत करती दिखीं। उन्होंने इस खास पल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसे देखकर फैंस ने दोनों की दोस्ती की तारीफ की। इसके अलावा राशा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिला।

राशा थडानी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो राशा थडानी ने पिछले साल फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था। अब वह तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ होगी, जिसका निर्देशन अजय भुपति करेंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘लाइकी लाइका’ में भी नजर आएंगी। आध्यात्मिकता और ग्लैमर के इस संतुलन ने राशा को नई पीढ़ी के बीच खास पहचान दिलाई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS बिजनेस समिट से G7 पर जबरदस्त तंज, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना!

BRICS Summit 2026 में दिखेगी जयपुर की नवाबी झलक, 300 कारीगरों ने तैयार की सोने-चांदी की चमचमाती विशेष कटलरी

BRICS 2026: पीएम नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात की तैयारी शुरू, चीनी राजदूत बोले- संबंधों को बढ़ाएंगे आगे

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम