'आजाद' का नया गाना 'उई अम्मा' रिलीज 
मनोरंजन

'आजाद' का नया गाना 'उई अम्मा' रिलीज, राशा थडानी को देख फैंस बोले- रवीना टंडन की परछाई

राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' की रिलीज़ डेट नज़दीक आ गई है और मेकर्स दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को 'उई अम्मा' नाम का नया गाना रिलीज़ किया गया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी फिल्म आजाद से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। राशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' की रिलीज़ डेट नजदीक आ गई है और मेकर्स दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को 'उई अम्मा' नाम का नया गाना रिलीज़ किया गया। इसमें राशा अपने डांसिंग हुनर ​​का प्रदर्शन करती नज़र आईं।

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया। अजय देवगन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 'धुन ऐसी जो कत्ल करे और इनके मूव्स में है ताव भरे...उई अम्मा गाना अब रिलीज हो गया है। 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर आजाद के रोमांच को देखें। फिल्म में राशा थडानी के डांसिंग हुनर को देख कर फैंस बोले कि रवीना टंडन 2.0।

मधुबंती बागची ने गाने को अपनी आवाज़ दी है, जिसे अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 'आजाद' 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। आजादी से पहले के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित 'आजाद' में 'सिंघम' अभिनेता एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा नाता है। घटनाओं के एक नाटकीय मोड़ में, अजय का सामना कठोर अंग्रेजी सेनाओं से होता है और इस अराजकता के दौरान, उसका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। खोए हुए घोड़े को खोजने की ज़िम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है।

अजय ने फ़िल्म के प्रति अमन के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी फ़िल्म में मेरा भी एक महत्वपूर्ण किरदार है। ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह बहुत मेहनती लड़का है। बता दें कि अमन अजय देवगन के भतीजे हैं, जबकि राशा रवीना टंडन की बेटी हैं। फैंस भी काफी एक्ससाइटेट है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए