रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म प्रलय (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर’ के बाद जॉम्बी थ्रिलर ‘प्रलय’ से एक्सपेरिमेंट करेंगे रणवीर सिंह, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ranveer Singh अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ के जरिए हिंदी सिनेमा में पहला जॉम्बी यूनिवर्स लाने की तैयारी में हैं। हंसल मेहता ने साफ किया कि फिल्म किसी नॉवेल पर आधारित नहीं, बल्कि एक ओरिजिनल कहानी है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Upcoming Film Pralay: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके दमदार प्रदर्शन को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं, जो हिंदी सिनेमा में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक बड़े स्तर का जॉम्बी यूनिवर्स पेश करेगी।

‘प्रलय’ एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है, जिसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर जॉम्बी थीम को पेश करेगी। फिल्म की कहानी एक डिस्टोपियन दुनिया पर आधारित होगी, जहां शहर जॉम्बीज के खौफ से तबाह हो चुका है। इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

क्या ब्लाइंडनेस से है कनेक्शन

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा है कि ‘प्रलय’ पुर्तगाली लेखक जोस सारामागो के मशहूर नॉवेल ‘ब्लाइंडनेस’ से प्रेरित है। हालांकि, इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया गया है। निर्देशक के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता ने साफ कहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से ओरिजिनल है और किसी किताब पर आधारित नहीं है। फिलहाल, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि रणवीर सिंह एक बार फिर कुछ नया और हटकर लेकर आने वाले हैं।

लंबे समय से हो रही थी तैयारी

बताया जा रहा है कि जय मेहता इस आइडिया पर काफी समय से काम कर रहे थे। जब रणवीर सिंह ने इस कॉन्सेप्ट को सुना, तो वह इससे काफी प्रभावित हुए और खुद इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए। इसके बाद फिल्म को बड़े स्तर पर डेवलप किया गया और एक नई सिनेमैटिक दुनिया बनाने पर काम शुरू हुआ। ‘प्रलय’ को हिंदी सिनेमा के लिए एक गेम-चेंजर माना जा रहा है। इसमें वर्ल्ड-बिल्डिंग, वीएफएक्स और कहानी के स्तर पर कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। अगर फिल्म सफल होती है, तो यह भारत में जॉम्बी यूनिवर्स की शुरुआत कर सकती है।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना