रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ranveer Singh की ‘प्रलय’ में हुई साउथ की टॉप एक्ट्रेस की एंट्री! 'धुरंधर' के बाद फिर से मचेगा तहलका

Ranveer Singh Upcoming Films: फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह अब ज़ॉम्बी थ्रिलर ‘प्रलय’ से नया एक्सपेरिमेंट करने जा रहे हैं, जिसमें साउथ की मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री तय मानी जा रही है।

स्नेहा मौर्या

Kalyani Priyadarshan Bollywood Debut: फिल्म धुरंधर की जबरदस्त कामयाबी के बाद रणवीर सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली सराहना के बाद अब फैंस की निगाहें उनकी आने वाली फिल्मों पर टिकी हुई हैं। इसी कड़ी में रणवीर की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसे बॉलीवुड की पहली बड़ी ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

खास बात यह है कि प्रलय रणवीर सिंह के करियर के लिए बेहद खास साबित हो सकती है, क्योंकि इस फिल्म में वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्माता की भूमिका में भी नजर आएंगे। यह फिल्म रणवीर के प्रोडक्शन हाउस मां कसम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अप्रैल 2026 से फ्लोर पर जा सकती है।

रणवीर के साथ दिखेगी साउथ की ये फेमस एक्ट्रेस

अब प्रलय को लेकर जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, वह इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ज़ॉम्बी थ्रिलर में कल्याणी प्रियदर्शन अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। कल्याणी साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं। बीते साल सुपरहीरो फिल्म ‘लोका-चैप्टर 1 चंद्रा’ में अपने दमदार अभिनय से कल्याणी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब अगर वह प्रलय के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं, तो रणवीर सिंह के साथ उनकी फ्रेश जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नया जादू बिखेर सकती है।

बॉलीवुड में ज़ॉम्बी जॉनर की नई शुरुआत

हॉलीवुड में ज़ॉम्बी थ्रिलर लंबे समय से लोकप्रिय रही हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा में इस जॉनर को अभी तक बड़े स्तर पर नहीं अपनाया गया। ऐसे में रणवीर सिंह की प्रलय को बॉलीवुड के लिए एक बड़ा और रिस्की एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन, थ्रिल और विजुअल इफेक्ट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी प्रलय?

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रलय साल 2027 या 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह से फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता