धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?

Emraan Hashmi Entry Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में ‘बड़े साहब’ की पहचान पर सस्पेंस गहरा गया है। लेटरबॉक्सड लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम देख फैंस हैरान हुए।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar The Revenge Cast: निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पहले पार्ट की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस सीक्वल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि कहानी इस बार और भी ज्यादा इंटेंस और एक्शन से भरपूर बताई जा रही है।

‘बड़े साहब’ की पहचान बनी पहेली

फिल्म का सबसे चर्चित किरदार ‘बड़े साहब’ है, जिसकी पहचान अब तक गुप्त रखी गई है। हाल ही में फिल्म के लेटरबॉक्स पेज पर कास्ट लिस्ट में एक ऐसा नाम नजर आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कई यूजर्स कयास लगा रहे थे कि ‘बड़े साहब’ का किरदार किसी अंतरराष्ट्रीय अपराधी पर आधारित हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है।

टीजर में दिखा बदले का खेल

हाल ही में रिलीज हुए टीजर में रणवीर सिंह के किरदार हमजा को रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद बदला लेने के मिशन पर जाते दिखाया गया है। कहानी मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और उसके बॉस ‘बड़े साहब’ के खिलाफ जंग की ओर इशारा करती है। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों को दोहराते नजर आएंगे। वहीं यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चा है।

क्या इमरान हाशमी ही हैं ‘बड़े साहब’?

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नाम था इमरान हाशमी। लेटरबॉक्सड पर उनका नाम कास्ट लिस्ट में दिखाई देने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है। रेडिट पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के बाद यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि क्या इमरान ही ‘बड़े साहब’ की भूमिका निभा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी संभावित कास्टिंग को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं और इसे फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट बता रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। जिसके बाद से अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से भी मेकर्स को खास उम्मीद है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला टॉक्सिक से होने वाला है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर