बैन के बावजूद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का क्रेज बरकरार 
मनोरंजन

बैन के बावजूद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का क्रेज बरकरार, पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेट हुई फिल्म

Dhurandhar Pakistan Ban: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के साथ ही विवादों में भी छाई हुई है। पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद यह फिल्म सबसे ज्यादा पायरेट की जाने वाली बन गई है।

सोनाली झा

Dhurandhar Ranveer Singh: रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म धुरंधर इस समय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि विवाद और चर्चा के चलते भी सुर्खियों में बनी हुई है। जासूसी और देशभक्ति की कहानी पर आधारित यह फिल्म भारत में हिट होने के साथ ही पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद सबसे ज्यादा पायरेट की जाने वाली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत की 2.0 और शाहरुख खान की रईस जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ते हुए धुरंधर ने अवैध डाउनलोड के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद वहां दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ। रिलीज के पहले दो हफ्तों में धुरंधर को करीब 20 लाख बार गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड किया गया। इस बैन ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी, जिससे फिल्म पायरेट की सबसे ज्यादा जाने वाली फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर पहुंच गई।

भारी नुकसान के बावजूद कमाई का ग्राफ बढ़ा

पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में बैन के कारण मेकर्स को अनुमानित 50-60 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। इसके बावजूद फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर लिया है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट से 140 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई हुई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द ही 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है।

कहानी और कलाकारों की चर्चा

धुरंधर में रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया अधिकारी हमजा का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर जाता है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ने रणवीर और अन्य कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस की खूब सराहना की है, हालांकि कुछ ने फिल्म की कहानी पर सवाल भी उठाए हैं।

कानूनी विवादों में भी फंसी फिल्म

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने कराची कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। याचिका में फिल्म की कास्ट और क्रू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है। इस तरह, धुरंधर केवल बॉक्स ऑफिस हिट ही नहीं, बल्कि विवाद और पायरेसी के मामले में भी रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म बन गई है, जिसने भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगह चर्चाओं का केंद्र बनकर नया इतिहास रचा है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस