रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पाकिस्तान का झंडा और बंदूक! 'धुरंधर' के सेट से रणवीर सिंह का वीडियो लीक

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीच सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसमें एक्टर हाथों में बंदूक लिए एक शख्स का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Leaked Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। रणवीर के जन्मदिन यानी 6 जुलाई 2025 को इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, इसी बीच अब इस फिल्म के सेट से एक एक्शन सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं और हाथ में बंदूक लिए एक शख्स का पीछा करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणवीर एक सीन की तैयारी भी करते नजर आते हैं।

'धुरंधर' के सेट से रणवीर सिंह का वीडियो हुआ लीक

बताया जा रहा है कि यह शूटिंग पंजाब में की जा रही है, जहां पाकिस्तानी झंडा भी दिखाई दे रहा है। इसी के चलते फैंस कयास लगा रहे हैं कि फिल्म की कहानी में भारत-पाकिस्तान का एंगल हो सकता है। इससे फिल्म की कहानी को लेकर और ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।

लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक विवाद भी सामने आया है। रणवीर सिंह जहां 40 साल के हैं, वहीं उनकी हीरोइन सारा अर्जुन की उम्र 20 साल बताई जा रही है। इस वजह से दोनों के रोमांटिक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सारा अर्जुन इससे पहले कई टीवी ऐड और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

फिल्म में ये सितारे मचाएंगे धमाल

अगर 'धुरंधर' के स्टारकास्ट की बात करें, तो फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी सफल फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी मुख्य किरादरों में दिखाई देने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। वहीं फिल्म 'धुरंधर' को 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। एक्शन, देशभक्ति और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बड़ा सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z