रणवीर सिंह, सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने चौथे दिन हिलाया बॉक्स ऑफिस, सलमान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ किया इतना कलेक्शन

Ranveer Singh Movie Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई से तहलका मचा दिया है। रिलीज के 4 दिनों में ही फिल्म ने 126 करोड़ का आंकड़ा पार कर सलमान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ दिया।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने करियर की सबसे धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। उनकी नई रिलीज ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि हर तरफ इसकी ही चर्चा है। लंबे समय बाद पर्दे पर लौटे रणवीर ने इस बार ऐसा जादू चलाया है कि दर्शक सिनेमाघरों से बाहर निकलकर भी फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे। फिल्म पहले ही दिन से शानदार ओपनिंग के साथ आगे बढ़ी और फिर वीकेंड के बाद भी इसकी रफ्तार बिल्कुल नहीं टूटी।

फिल्म में रणवीर के दमदार एक्शन और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि फिल्म में एक शख्स ने उनसे भी ज्यादा वाहवाही लूटी है और वो हैं अक्षय खन्ना। अक्षय ने ‘धुरंधर’ में मुख्य विलेन की भूमिका निभाई है और जैसे ही उनकी एंट्री स्क्रीन पर होती है, थिएटर तालियों से गूंज उठता है। कई दर्शकों का कहना है कि यह अक्षय के करियर की सबसे प्रभावशाली नेगेटिव परफॉर्मेंस है।

फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं, जिनकी मौजूदगी कहानी को और मजबूत बनाती है।

 ‘धुरंधर’ की चौथे दिन भी बरकरार बंपर कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। सोमवार को भी फिल्म ने शानदार परफॉर्मेंस जारी रखते हुए लगभग 23 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस तरह कुल कमाई 126 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अगर मंगलवार को भी फिल्म इसी लय के साथ कमाई करती रही, तो पांच दिन के भीतर ही यह 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। ‘धुरंधर’ की निरंतर बढ़ती कमाई यह साबित कर रही है कि दर्शक न सिर्फ रणवीर की फिल्मों के भूखे थे बल्कि उन्हें ऐसे बड़े पैमाने की मसाला एंटरटेनर की जरूरत भी थी।

सलमान खान की ‘सिकंदर’ को छोड़ दिया बहुत पीछे

दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने महज चार दिनों में ही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘सिकंदर’ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 103.45 करोड़ था, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 122.14 करोड़ तक पहुंचा था। ‘धुरंधर’ ने ये आंकड़े सिर्फ चार दिनों में ही पार कर लिए। अब यह देखना रोचक होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म और किन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती है।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग