फिल्म ‘धुरंधर’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 16वें दिन 500 करोड़ पार, शाहरुख-सनी देओल को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 16वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर यह सबसे तेज 500 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar 500 Crore Club: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की एक्शन-एडवेंचर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को लेकर न सिर्फ दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, बल्कि राम गोपाल वर्मा, अक्षय कुमार जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स और सितारे भी इसकी खुलकर तारीफ कर चुके हैं। हर दिन कोई न कोई बड़ा नाम सोशल मीडिया पर फिल्म के समर्थन में लंबा पोस्ट लिखता नजर आ रहा है।

दर्शकों के इसी प्यार का नतीजा है कि ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज 16वें दिन 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि इस फिल्म ने कई सुपरस्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन

दरअसल, फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन और तेज हुआ और यह आंकड़ा 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 15वें दिन, जब हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ रिलीज हुई, तब भी ‘धुरंधर’ ने मजबूती दिखाते हुए 22.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं 16वें दिन, तीसरे शनिवार को शाम 7:10 बजे तक फिल्म ने 21.86 करोड़ रुपये कमा लिए, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 504.86 करोड़ रुपये हो गया। सैक्निल्क के मुताबिक यह आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है और इसमें हल्का बदलाव संभव है।

सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म

‘धुरंधर’ अब सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है और इंडियन फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस मामले में फिल्म ने जवान, गदर 2, पठान, एनिमल और बाहुबली 2 जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

बड़े सितारों को छोड़ा पीछे

आपको बता दें कि रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर इस फिल्म ने शाहरुख खान, सनी देओल, प्रभास और रणबीर कपूर जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं, ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की 13वीं 500 करोड़ी फिल्म भी बन चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 15 दिनों में 739.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम