नीता अंबानी संग रणवीर का धमाकेदार डांस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

NMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO

Ranveer Singh Danced Video: एनएमएसीसी इवेंट में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ पर जमकर डांस किया। वायरल वीडियो के बीच ‘धुरंधर 2’ की शानदार कमाई भी चर्चा में है।

स्नेहा मौर्या

Ranveer Singh Danced Video At NMACC: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणव जहां भी पहुंचते हैं, वहां की पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर लेते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सुपर सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच बीती रात वह नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जहां उनका अंदाज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

नीता अंबानी संग रणवीर का धमाकेदार डांस

इस खास मौके पर रणवीर सिंह ने नीता अंबानी के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया। वायरल वीडियो में उनकी फिल्म का पॉपुलर गाना ‘गल्लां गूड़ियां’ बजता सुनाई देता है, जिसे सुनते ही रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और थिरकने लगे। नीता अंबानी भी उनके साथ ताल से ताल मिलाती नजर आईं। वहीं पास में बैठे मुकेश अंबानी मुस्कुराते हुए इस पल का आनंद लेते दिखे।

स्टेज पर सिंगर्स के साथ भी दिखा अलग अंदाज

इवेंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह मशहूर सिंगर्स शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल के साथ स्टेज शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शंकर महादेवन ने रणवीर का हाथ ऊपर उठाकर जैसे उनकी सफलता का ऐलान कर दिया। वहीं ऑडियंस में बैठे फैंस ने भी जोरदार तालियों और चीयर के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

फैंस बोले- ‘कमबैक हो तो ऐसा’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियोज पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने रणवीर की एनर्जी और उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। एक फैन ने लिखा कि जो लोग कभी उन्हें उनकी अलग स्टाइल के लिए ट्रोल करते थे, आज वही उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अपनी कला के लिए जुनून दिखाने वाला कलाकार ही असली स्टार होता है।

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 15 दिनों में 959.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 1523.58 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि यामी गौतम का कैमियो भी खास चर्चा में है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते